यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Garhwa Crime News: नशे में धुत पति बना खून का प्यासा, पत्नी की पीट-पीटकर कर ले ली जान; सास गंभीर रूप से जख्मी
गढ़वा जिले में नशे में धुत पति ने पत्नी और अपनी सास को जमकर पीटा। इस दौरान डंडे की चोट से पत्नी ने मौक पर ही दम तोड़ दी। वहीं सास गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
- आपसी विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान
संवाद सूत्र, भंडरिया (गढ़वा)। गढ़वा जिल के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित हरता गांव के टोला ठेकही निवासी मुंशी राम ने शुक्रवार की रात आपसी विवाद में अपनी पत्नी आरती देवी की हत्या लाठी-डंडा से पीटकर कर दी, जबकि उसे बचाने आई उसकी मां राजमती देवी को भी लाठी से मारकर घायल कर दिया।
आनन-फानन में घायल सास को इलाज के लिए रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घरेलु मामले को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम मुंशी राम शराब पीकर नशे में धुत था। इस बीच घरेलू मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। नशे की हालात में मुंशी राम ने घर के पास रखे लाठी-डंडे से पत्नी आरती पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।
शोरगुल सुनकर आरती की मां राजमती देवी अपनी बेटी को बचाने आई तो आक्रोशित पति ने उसे भी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्नी आरती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास राजमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर मृतक आरती एवं घायल राजमती देवी पर पड़ी। इसके उन ग्रामीणों ने यह खबर गांववालों को दी गई।
यह भी पढें: लापरवाही की हद: पोस्टमार्टम के लिए रखे शव की नाक को चूहों ने कुतरा, सफाई में अस्पताल प्रबंधन ने कही ये बात
बाद में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आरोपी मुंशी राम को पकड़ कर भंडरिया पुलिस को सौंप दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।