Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में ऑटो-मैजिक की टक्कर में तीन की मौत, दर्जनभर घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    Updated: Sun, 10 May 2026 05:36 PM (IST)

    गढ़वा के बंशीधर नगर-भवनाथपुर मार्ग पर दहेड़िया में मैजिक और टेंपो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हो गए। सात घायलों को गंभ ...और पढ़ें

    ऑटो सवार सभी परिजन शादी के छेका में जा रहे थे। (फोटो: जागरण)

    ऑटो सवार सभी परिजन शादी के छेका में जा रहे थे। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. बंशीधर नगर में मैजिक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत।

    2. हादसे में एक दर्जन लोग घायल, सात की हालत गंभीर।

    3. शादी के छेका पर जा रहे थे, खुशी मातम में बदली।

    संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर दहेड़िया में मैजिक (पिकअप) एवं टेंपो की हुई भिड़ंत में तीन की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में सात की स्थिति गंभीर है।

    घटना में जिसकी मौत हुई, उसमें बंशीधर नगर निवासी मैजिक चालक उदय गुप्ता (35 वर्षीय), पुत्र इंद्रजीत गुप्ता तथा केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड निवासी टेंपू चालक बेचू उरांव के 40 वर्षीय पुत्र अवधेश उरांव तथा मनबोध उरांव के 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार का नाम शामिल है।

    जानकारी के मुताबिक केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव से लोग टेंपो (ऑटो) पर सवार होकर बंशीधर नगर के कुंबा गांव में छेका करने जा रहे थे।

    इसी बीच दहेड़िया में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक से टेंपो में सीधा टक्कर हो गई। जिससे उसपर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    टक्कर इतनी तेज हुई की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद वहां पर घायलों के चीख पुकार से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा घायलों की मदद में जुट गए।

    साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।

    झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, भाजपा नेता कन्हैया चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता ने भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजवाया। 

    गंभीर रूप से जख्मी बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव, टिंकू उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया।

    अन्य घायल लवकुश कुमार, टिंकू उरांव, अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह, दीपक कुमार, नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव निवासी अंकुश कुमार, यूपी के कोनमंडरा गांव निवासी शिवकुमार उरांव का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    ज्ञात हो कि मृतक अजय कुमार और अवधेश उरांव की मौत सदर अस्पताल में हुई, वहीं इंद्रजीत गुप्ता की मौत सदर अस्पताल से मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में जाने के दौरान रास्ते में हुई।

    शादी की खुशी मातम में बदली

    केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव निवासी कन्हाई उरांव के पुत्र विकास उरांव की शादी 14 मई को श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री से होने वाली थी।

    खबरें और भी

    रविवार को लड़का वाले लड़की का छेका करने जा रहे थे। किंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था। बीच रास्ते में ही सभी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। जिससे शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। घायल लोगों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

    पुलिस ने दिखाई मानवता, घायलों की मदद

    पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर मानवता का मिसाल पेश की है। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी लगातार जुटे रहे।