Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में खाद दुकान पर बीडीओ की छापामारी, कालाबाजारी और फर्जी बिक्री का हुआ पर्दाफाश

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:10 AM (IST)

    गढ़वा के बरडीहा प्रखंड में रूपरानी खाद बीज भंडार पर बीडीओ ने छापा मारा, जहां खाद की कालाबाजारी और फर्जी बिक्री का खुलासा हुआ। दुकानदार किसानों को यूरि ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. गढ़वा में खाद दुकान पर बीडीओ ने छापा मारा।

    2. यूरिया की कालाबाजारी और फर्जी बिक्री का खुलासा हुआ।

    संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। गढ़वा के बरडीहा प्रखंड के कोल्हआ स्थित रूपरानी खाद बीज भंडार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने औचक छापामारी की। उनके साथ प्रखंड बीटीएम आकाश सिंह भी मौजूद थे। जांच में खाद की कालाबाजारी, फर्जी बिक्री और सरकारी नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया।

    जांच के दौरान पाया गया कि दुकान संचालक अशर्फी प्रजापति किसानों को निर्धारित सरकारी दर 267 रुपये प्रति बोरी के बजाय 400 से 450 रुपये में यूरिया बेच रहे थे। पूछताछ में दुकानदार ने अधिक कीमत पर बिक्री की बात स्वीकार करते हुए इसका कारण लागत और भाड़ा बताया।

    स्टाक एवं बिक्री रजिस्टर की जांच में कई किसानों के नाम पर चार-चार बोरी खाद की बिक्री दर्ज मिली। मौके पर मौजूद किसान बबलू यादव ने शिकायत की कि उन्होंने केवल 20 किलो खाद खरीदी थी, जबकि उनके नाम पर चार बोरी की बिक्री दर्ज कर शेष खाद की कालाबाजारी कर दी गई।

    तब बीडीओ ने मौके पर ही बबलू यादव को सरकारी दर 267 रुपये में यूरिया की एक बोरी उपलब्ध कराई, जिसका भुगतान किसान ने ऑनलाइन किया। बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    खबरें और भी

    जांच में मिली अनियमितताओं की विस्तृत रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को भेजी जा रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की।