गढ़वा में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर हिंदू रीति-रिवाज से कराई शादी
गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को मिलते हुए पकड़ा, जिसके बाद दोनों परिवारों और ग्रामीणों की सहमति से उनकी शादी हिंदू रीत ...और पढ़ें

प्रेमी-प्रेमिका की कराई गई शादी। (जागरण)
HighLights
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने मिलते हुए पकड़ा।
दोनों परिवारों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ।
हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई, बनी चर्चा।
जागरण संवाददाता, गढ़वा। गढ़वा जिला अंतर्गत खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी में एक प्रेमी युगल की हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कराई गई।
प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने रविवार की रात में मिलते हुए पकड़ लिया। प्रेमी-प्रेमिका ने बताया हमलोग एक दूसरे से एक साल से मिल रहे है। पकड़ाने के पश्चात दोनों एक साथ रहने की बात स्वीकार किया। सोमवार की सुबह दोनों प्रेमी-प्रेमिका के स्वजन को इसकी सूचना दी गई।
मामले की जानकारी स्वजन एवं ग्रामीणों को मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद सामाजिक स्तर पर बैठक कर दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया।
करा दी गई शादी
इसके बाद दोनों की रजामंदी के पश्चात ग्रामीणों तथा स्वजन की उपस्थिति में शादी करा दी गई। ग्रामीणों ने बताया अरंगी के अमेरिका राम की पुत्री सोनी कुमारी एवं बजरमरवा निवासी सत्यनारायण राम के पुत्र गोलू भारती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
गोलू भारती रविवार की रात में मिलने आया था। दोनों को संदिग्ध अवस्था में ग्रामीणों ने पकड़ा। दोनों परिवारों एवं ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।
साथ ही बताया दोनों करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार किया। इस दौरान दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक और युवती के बीच काफी समय से बातचीत एवं मेलजोल चल रहा था।
शादी के बाद गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसे आपसी सहमति एवं सामाजिक पहल से सुलझाया गया मामला बताया है।
यह भी पढ़ें- गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन ने की शांति बैठक, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक