Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में प्रेम कहानी का अनोखा मोड़: प्रेमी के मना करने पर थाने पहुंची प्रेमिका, थाना प्रभारी की पहल से हुई शादी

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 11:33 AM (IST)

    खरौंधी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की शादी थाना प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल से देवी मंदिर में संपन्न हुई। अनिता कुमारी ने अपने प्रेमी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, खरौंधी (गढ़वा)। खरौंधी थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल की शादी खरौंधी थाना प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल से खरौंधी देवी मंदिर में हुआ। इससे पूर्व हुसरू गांव की 19 वर्षीय अनिता कुमारी ने अपने प्रेमी सत्येंद्र उरांव के खिलाफ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

    आवेदन में अनिता ने बताया कि उसका और सत्येंद्र उरांव का कई वर्षों से प्रेम संबंध है। दोनों शादी करने के लिए तैयार भी थे। लेकिन अब सत्येंद्र उरांव शादी करने से इनकार कर दिया।

    अनिता कुमारी अपनी दादी पान कुंवर देवी के साथ थाना पहुंची और सुंडी पासवान निवासी सत्येंद्र उरांव के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया और पूरे मामले की जानकारी लिया।

    दोनों परिवारों में काफी विचार-विमर्श के बाद शादी पर सहमति जताई और विवाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाना प्रशासन की पहल पर गुरुवार को खरौंधी स्थित शीतला देवी मंदिर में अनिता कुमारी और सत्येंद्र उरांव का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

    विवाह के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। खरौंधी देवी मंदिर में शादी की आयोजन में लोगो में खुशी और उत्साह का माहौल था। थाना प्रभारी की पहल से एक विवादित मामला सुलझ गया और दोनों प्रेमी एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और समझदारी से एक परिवार टूटने से बच गया और समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है।

    यह भी पढ़ें- 236 करोड़ का जमीन घोटाला: शिकंजे में जमशेदपुर के रसूखदार, IAS विनय चौबे मामले में रांची पुलिस का एक्शन

    यह भी पढ़ें- चतरा में हनुमान मंदिर की दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने से बवाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे ग्रामीण