Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस में स्कूल जाते समय हुई कहासुनी, गढ़वा में दो सगी बहनों ने खाया जहर; अस्पताल में चल रहा इलाज

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:17 AM (GMT+05:30)

    गढ़वा के हरिगावां गांव में बस में हुए विवाद के बाद दो सगी बहनों, बेबी और मधु कुमारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हाल ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. गढ़वा में दो सगी बहनों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

    2. स्कूल बस में हुए विवाद के बाद उठाया यह खौफनाक कदम।

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के हरिगावां गांव में दो सगी बहनों द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वजन ने आनन-फानन में दोनों बहनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार हरिगावां गांव निवासी विकास पासवान की 14 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी और उसकी छोटी बहन 13 वर्षीय मधु कुमारी गुरुवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खाकर अचेत हो गई।

    घटना के संबंध में अस्पताल में इलाज करा रही छोटी बहन मधु कुमारी ने बताया कि दोनों बहनें एक साथ बस में सवार होकर स्कूल गई थीं। इसी दौरान बस में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मधु कुमारी ने अपनी बड़ी बहन बेबी कुमारी को बस में ही थप्पड़ मार दिया।

    थप्पड़ से नाराज बड़ी बहन ने उठाया खौफनाक कदम, छोटी ने भी दोहराया

    बस में हुए इस विवाद और थप्पड़ मारे जाने की बात से आक्रोशित होकर बड़ी बहन बेबी कुमारी ने घर लौटकर चूहा मारने वाले कीटनाशक खा ली। बड़ी बहन को जहर खाते देख और डर के मारे छोटी बहन मधु कुमारी ने भी वही चूहा मारने की दवा निगल ली।

    जब स्वजन को दोनों बेटियों की तबीयत बिगड़ने और जहर खाने की जानकारी हुई, तो घर में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन तुरंत दोनों को लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल दोनों किशोरियों की स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

    खबरें और भी