Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में एक ही रात तीन लोगों को सांप ने डसा, समय पर इलाज मिलने से बची तीनों की जान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

    गढ़वा के भवनाथपुर में रात में सर्पदंश की तीन घटनाएं हुईं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। समय पर भवनाथपुर सीएचसी पहुंचने और एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन मिलने स ...और पढ़ें

    भवनाथपुर में रात में सर्पदंश की तीन घटनाएं हुईं। जागरण

    भवनाथपुर में रात में सर्पदंश की तीन घटनाएं हुईं। जागरण

    HighLights

    1. भवनाथपुर में रात में सर्पदंश की तीन घटनाएं हुईं।

    2. तीनों पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

    संवाद सूत्र, भवनाथपुर (गढ़वा)। गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में एक ही रात सर्पदंश की तीन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अलग-अलग गांवों में जहरीले सांप के डसने से तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।

    परिजनों ने बिना समय गंवाए सभी को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक खुश्तर अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) वैक्सीन लगाया। समय पर इलाज मिलने से तीनों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

    पहली घटना रोहनिया गांव में हुई, जहां जोगेंद्र यादव खाना खाने के बाद घर के बाहर का दरवाजा बंद करने जा रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल भवनाथपुर सीएचसी लेकर पहुंचे।

    दूसरी घटना मकरी पंचायत के धगरडीहा टोला की है। श्यामसुंदर विश्वकर्मा की पत्नी शीला देवी घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। परिजन उन्हें भी तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन दिया गया।

    वहीं तीसरी घटना मकरी गांव की है। राकेश यादव की पत्नी आरती देवी घर में चारपाई पर थीं, इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार कराया।

    चिकित्सकों के अनुसार तीनों को समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उनकी हालत बेहतर रही और उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सर्पदंश की घटना में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। जागरूकता और समय पर उपचार के कारण तीनों की जान बच सकीं। 

    यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा, गढ़वा में 653 अपात्र महिलाओं के कटे नाम

    खबरें और भी