गढ़वा के अकेलवा तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों, प्रियांशु और रेशमा, की मौत हो गई। लकड़ी चुनने गईं बच्चियों के शव अगले दिन ता ...और पढ़ें

कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब के गहरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद स्वजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरिहा कला गांव के हरिजन टोला निवासी 8 वर्षीय प्रियांशु कुमारी पिता राजू राम व 10 वर्षीय रेशमा कुमारी पिता परमेश्वर राम मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने गई थी।

(शव देखने के लिए तालाब किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़)
शाम तक जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। रात भर स्वजनों व ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में दोनों बच्चियों की खोजबीन किया, पर दोनों बच्चियों का कहीं कोई पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए तालाब किनारे पहुंचे, तो देखे की दो शव तालाब में पानी के ऊपर तैर रहा है। यह दृश्य देख बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की शोर सुनकर तत्काल ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों का शव तालाब से बाहर निकाला गया।
खबरें और भी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जुड़ गई है।
ग्रामीण अरुण तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चियां लकड़ी चुनने गई थी। कयास लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण वे तालाब में नहाने उतर गई होगी, लेकिन उन्हें तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था।

(मृतका रेशमा कुमारी)
नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई और गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। अरुण ने बताया कि इससे पहले भी इस तालाब में कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, घेराबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- हजारीबाग में अवैध शराब की सेप्टिक टैंक बनी काल, जहरीली गैस से परिवार के 3 सदस्यों की मौत