विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा में सड़क निर्माण कंपनी MGCPCL के कैंप में लगी भीषण आग, 2 मजदूर झुलसे; लाखों का सामान खाक

Published: Sun, 03 May 2026 10:40 AM (IST)

गढ़वा के मेराल स्थित एमजीसीपीएल कंपनी के कैंप में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ और दो मजदूर ...और पढ़ें

सड़क निर्माण करा रही एमजीसीपीएल कंपनी के कैंप में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

सड़क निर्माण करा रही एमजीसीपीएल कंपनी के कैंप में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

HighLights

  1. एमजीसीपीएल कैंप में भीषण आग से लाखों का नुकसान।

  2. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में दो मजदूर झुलसे।

  3. मजदूरों का सारा सामान जलकर राख, जान बची।

संवाद सूत्र, मेराल (गढ़वा)। मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी स्थित एम जी सी पी एल के कैंप में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि करीब 9:00 बजे मजदूर तथा स्टाफ के रहने वाले सीट से बने कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। उस वक्त खाना खाने बनाने का काम चल रहा था।

वहां के कर्मियों के अनुसार बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग़ इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते स्टाफ के रहने वाले तीन ब्लॉक को अपने चपेट में ले लिया।

कैंप मे रह रहे स्टाफ और मजदूरों ने अपना सामान को छोड़कर किसी तरीके से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मजदूरों द्वारा आज को बुझाने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह असफल रहे।

मजदूरों के जरूरी सामान खाक

अंत में फायर ब्रिगेड की टीम भी दो दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गई लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड आग़ पर काबू पाते तीन चार ब्लॉक पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

मजदूरों की माने तो शरीर पर जो कपड़ा था उसके अलावा उन लोगों का सारा सामान, कपड़ा, नगद पैसा, मोबाइल, आधार कार्ड तथा अन्य जरूरी कागजात सब कुछ जलकर राख हो गया। आग बुझाने के क्रम में नेपाल साहु महादेव शाह सहित कुछ लोग झुलस भी गए, जिनको मेराल सरकारी अस्पताल में भेज कर इलाज कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी विष्णु कांत भी दलबल के साथ घटना पर पहुंचकर काफी देर तक जम रहे। एन एच 39 का निर्माण कर रही एमजीसीपीएल कंपनी के सीनियर सेफ्टी ऑफिसर राजेश पचौरी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी तथा काफी प्रयास के बाद भी आपको काबू में नहीं किया जा सका जिससे यह नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें- धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिवारों को ₹20-20 लाख और नौकरी देगी BCCL, शिक्षा और जांच के लिए भी समझौता

यह भी पढ़ें- बिना दोषमुक्ति के पूरी सैलरी का अधिकार नहीं, DAV के निलंबित कर्मचारी की याचिका पर रांची हाईकोर्ट का बड़ा फैसला