Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में हथियार के साथ 3 गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल वीडियो से पकड़ी कट्टे की कड़ी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:24 AM (IST)

    गढ़वा के भवनाथपुर में पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनके मोबाइल में देशी कट्टे के साथ वीडियो मिला। ...और पढ़ें

    हथियार के साथ 3 गिरफ्तार

    हथियार के साथ 3 गिरफ्तार

    HighLights

    1. पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा।

    2. मोबाइल में देशी कट्टे के साथ वीडियो मिलने पर जांच हुई।

    3. तीसरे आरोपी अजीत गुप्ता को अवैध कट्टे के साथ दबोचा।

    संवाद सूत्र, भवनाथपुर (गढ़वा)। गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना पुलिस द्वारा रात्रि  गश्ति के क्रम में रात करीब 3:30 बजे दो संदिग्धों क्रमशः संतोष रजवार एवं उमेश कुमार को टाउनशिप से पकड़कर आवश्यक पूछताछ के लिए थाना लाया गया।  

    इसी क्रम में इनके पास उपलब्ध मोबाइल की गतिविधि एवं गैलरी चेक करने पर एक देशी कट्टा के साथ दोनों का हाथ में लिए वीडियो एवं फोटो पाया गया। 

    संयुक्त रूप से एक छापामारी टीम का गठन 

    जिसके संबंध में उक्त दोनों से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा बताया गया कि यह देशी कट्टा अजीत कुमार गुप्ता उर्फ बोधा, ग्राम-चौबे मझिगावां, हरिहरपुर ओपी का है और उसके पास ही रहता है। तदोपरांत भवनाथपुर थाना एवं हरिहरपुर ओपी द्वारा संयुक्त रूप से एक छापामारी टीम का गठन किया गया। 

    उक्त छापामारी टीम द्वारा अजीत कुमार गुप्ता के घर पर छापामारी की गई। इस दौरान अजित कुमार गुप्ता  द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे छापामारी टीम के द्वारा विफल करते हुए पकड़ लिया गया एवं उसकी तलाशी करने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। 

    इसके उपरांत आवश्यक प्रक्रिया पूरा कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस सम्बन्ध में भवनाथपुर (हरिहरपुर ओपी) थाना कांड संख्या-114/26 के तहत समूचित कार्रवाई की गई है।

    यह भी पढ़ें- गढ़वा में खाद की कालाबाजारी, तय मूल्य से दोगुने दाम पर बिक रही यूरिया और DAP