Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: सऊदी अरब में फंसे 45 मजदूर, लगा रहे वापसी की गुहार; कंपनी ने खाना-पीना किया बंद

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    झारखंड के 45 मजदूर रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे और अब उनकी स्थिति बदतर हो गई है। उनके अपने अधिकार की आवाज उठाने पर कंपनी ने उनका खाना-पानी बंद कर ...और पढ़ें

    सऊदी अरब में फंसे 45 मजदूरों ने लगाई वापसी की गुहार (File Photo)
    सऊदी अरब में फंसे 45 मजदूरों ने लगाई वापसी की गुहार (File Photo)

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए झारखंड के 45 मजदूर की स्थिति बदतर हो गई है। अपने अधिकार आवाज उठाने पर कंपनी ने उनका खाना-पानी बंद करा दिया है।

    थक-हारकर मजदूरों ने फिर भारत और झारखंड सरकार से मदद और वतन वापसी की गुहार लगाई है। मजदूरों ने भारतीय दूतावास पर अपेक्षा के अनुरूप सहायता नहीं करने का आरोप लगाया है।

    महीनों से नहीं मिला वेतन

    मजदूरों ने कहा कि पिछली बार विरोध प्रदर्शन करने के बाद भारत सरकार के हस्तक्षेप पर कंपनी ने मजदूरों के साथ नया करार किया था। लेकिन फिर इसे दरकिनार कर महीनों से वेतन भुगतान नहीं किया गया है।

    पिछले वर्ष मई से सऊदी में रह रहे इन मजदूरों का वीजा पांच मई 2024 को समाप्त हो रहा है। अब इनके स्वजन को भी ¨चता सताने लगी है। ये सभी मजदूर झारखंड के अलग-अलग जिलों के के हैं।

    वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

    मजदूरों ने सरकार समेत श्रम मंत्रालय के अधिकारियों को वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में मजदूर कह रहे हैं कि भारतीय दूतावास की ओर से भी उन्हें झांसे में रखा गया है। मजदूरों का कहना है कि अब काम का दबाव बढ़ा दिया गया है।

    ये भी पढ़ें-

    'जमशेदपुर में कानून का शासन है या नहीं?', अवैध निर्माण मामले पर हाईकोर्ट सख्त; डिप्टी कमिश्नर तलब

    Ranchi News: आग से निपटने के लिए 13 नए दमकल वाहन तैयार, मई के अंत से अग्निशमन विभाग करेगा इस्तेमाल