JPSC Scam के विरोध में आंदोलन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर अन्नपूर्णा देवी का हमला, बोलीं- दोहरा चरित्र उजागर
JPSC Recruitment Scam केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती धांधली पर राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की चुप्पी को दोहरा आच ...और पढ़ें

राहुल गांधी और अन्नपूर्णा देवी। (फाइल फोटो)
HighLights
अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी के मौन पर सवाल उठाए।
झारखंड भर्ती धांधली पर छात्रों का आंदोलन जारी है।
केंद्रीय मंत्री ने सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग की।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्तियों में धांधली को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा है-झारखंड के लाखों छात्र-युवा आंदोलन कर रहे हैं और राहुल गांधी माैन धारण किए हुए हैं। यह दोहरा आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
कोडरा की सांसद और केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी और आइएनडीआइ गठबंधन के वे नेता, जो देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे थे और अब भी लोकसभा में हंगामा कर रहे हैं, आज झारखंड के लाखों युवाओं के आंदोलन पर मौन क्यों हैं?
क्या राज्य देखकर छात्रों का तय होगा दर्द
मंत्री ने पूछा है-क्या छात्रों का दर्द भी राज्य और सरकार देखकर तय किया जाएगा। छात्रों को बरगलाने की राजनीति करने वाले राहुल गांधी का झारखंड के छात्रों के प्रति यह दोहरा आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
केंद्रीय ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलनरत छात्रों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से तत्काल संवेदनशील और निर्णायक पहल करने की मांग की है।
हेमंत सरकार की संवेदनहीनता चिंताजनक
उन्होंने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड के लाखों छात्र-छात्राएं कई दिनों से अपने भविष्य और न्यायपूर्ण अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। यह केवल भर्ती परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास, उनके परिश्रम और उनके भविष्य से जुड़ा प्रश्न है।
खबरें और भी
आज चार छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं और हजारों छात्र न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन हेमंत सरकार की संवेदनहीनता चिंताजनक है। न कोई सार्थक पहल हो रही है और न ही कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि छात्रों से संवाद करने पहुंच रहा है।
परीक्षा रद कर सीबीआइ जांच कराई जाय
केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से जेपीएससी, जेएसएससी तथा अन्य सभी विवादित भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआइ से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि प्रतिबंधित एजेंसी टीडीपीएल की ओर से आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को तत्काल निरस्त कर पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत पुनः आयोजित किया जाए।
यह भी पढ़ें- JPSC घोटाला केस में CID का ताबड़तोड़ एक्शन, कोचिंग संचालक और दलालों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापामारी
युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए हर हाल में परीक्षा रद होनी चाहिए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रारंभ से ही इस विषय को गंभीरता से उठाती रही है। इसके परिणाम स्वरूप सीआइडी ने कार्रवाई शुरू की और जेपीएससी अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा।