Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बगोदर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, वारदात को अंजाम देने वाला किशोर हिरासत में

    By Bk Das Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 07:54 PM (IST)

    Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी क ...और पढ़ें

    बगोदर में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बगोदर में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बगोदर में 6 वर्षीय बच्ची से 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म।

    2. पुलिस ने पांच घंटे के भीतर आरोपी किशोर को हिरासत में लिया।

    3. पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, जागरण, बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के 15 वर्षीय किशोर ने गंदा काम किया।

    घटना के बाद स्वजन बच्ची को इलाज के लिए बगोदर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है।

    बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी। टीम में इंस्पेक्टर अजय कुमार और बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार शामिल थे। टीम ने घटना के करीब पांच घंटे के भीतर ही आरोपित को पकड़ लिया।

    पुलिस के अनुसार, आरोपित ने बच्ची को अकेला पाकर बहला-फुसलाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को काउंसलिंग और मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

    सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, प्रमुख आशा राज बगोदर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूर्व विधायक ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    उन्होंने कहा कि अभिभावकों, स्कूल समाज को सचेत होकर ऐसे मामलों पर बच्चों से बात करने की जरूरत है। पुलिस पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।