Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संविधान को खत्म करने के लिए BJP को चाहिए 400 पार... गिरिडीह में गरजे चंपई, बोले- 150 सीट भी नहीं देगी आइएनडीआइए

    Updated: Tue, 21 May 2024 10:23 AM (IST)

    Champai Soren मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में तोपचांची और दुग्धा में चु ...और पढ़ें

    गिरिडीह में चुनावी सभा को संबोधित करते चंपई सोरेन
    गिरिडीह में चुनावी सभा को संबोधित करते चंपई सोरेन

    HighLights

    1. गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे चंपई
    2. भाजपा निजीकरण के नाम पर देश को लूटने का कर रही काम- चंपई
    3. भाजपा सरकार ने 10 वर्षों तक जुमलेबाजी कर सत्ता चलाई- चंपई

    संवाद सहयोगी, तोपचांची (धनबाद)। Champai Soren : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में तोपचांची और दुग्धा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

    भाजपा संविधान को खत्‍म करने की कर रही तैयारी: चंपई सोरेन

    उन्‍होंने कहा, 400 पार का नारा देकर भाजपा संविधान को खत्म करने की तैयारी कर रही है। आईएनडीआईए भाजपा को 150 सीट पार करने नहीं देगा। संविधान को खत्म नहीं करने देगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महंगाई कम करने, अच्छे दिन लाने, काला धन वापस लाने व युवाओं को नौकरी देने का झूठा आश्वासन देकर सत्ता में आई और अपने वायदे को भूल गई।

    भाजपा ने जुमलेबाजी कर सत्ता चलाई : सीएम

    भाजपा निजीकरण के नाम पर देश को लूटने का काम कर रही है। देश को बचाना चाहते हैं तो सजग होकर आईएनडीआईए प्रत्याशी मथुरा को समर्थन दें और भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों तक जुमलेबाजी कर सत्ता चलाई है। एनडीए मुद्दाविहीन है। इस बार जनता ने इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

    ये भी पढ़ें:

    गुमला में डायन बिसाही के आरोप में महिला की धारदार हथियार से हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने दिया मौत को अंजाम

    ट्रैक पर बैठकर दो बच्चे खेल रहे थे PUBG, तभी आ गई राजधानी एक्सप्रेस; मंजर देख लोगों के उड़े होश

    खबरें और भी