यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Giridih Election 2024 : गिरिडीह में आज शाम पांच बजे के बाद से नहीं बिकेगी शराब, इन जिलों में भी बंद रहेगा ठेका
Election in Giridih लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छठे चरण में होने वाले मतदान से पूर्व गुरुवार की शाम पांच बजे से गिरिडीह में शराब की बिक्री बंद हो जाएगी ...और पढ़ें

HighLights
- दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री बंद
- गिरिडीह के सीमावर्ती जिले हजारीबाग, धनबाद, बोकारो और जामताड़ा में भी नहीं बिकेगी शराब
- गिरिडीह में 31 मई और 1 जून को शराब की बिक्री पर रोक रहेगी
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Election in Giridih : छठें चरण के मतदान को लेकर गुरुवार को शाम पांच बजे से गिरिडीह में ड्राई डे लागू हो जाएगा। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 25 मई को मतदान की समाप्ति तक यह आदेश लागू रहेगा।
गिरिडीह में आज शाम पांच बजे से पूर्ण रूप से शराबबंदी
जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मतदान को लेकर गिरिडीह में 23 में की शाम 5:00 बजे के बाद से अगले 48 घंटे के लिए पूर्ण रूप से शराबबंदी रहेगी। इस दौरान किसी भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री नहीं की जा सकेगी।
इन जिलों में भी शराब की दुकानें रहेंगी बंद
गिरिडीह के सीमावर्ती जिले हजारीबाग, धनबाद, बोकारो और जामताड़ा में भी शराब दुकानें बंद रहेंगी। वहीं छठे चरण में देवघर में शराब बंदी का आदेश लागू नहीं है।
इधर, सातवें चरण में गिरिडीह के पड़ोसी जिले देवघर में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी गिरिडीह में 31 मई और 1 जून को शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। वहीं इसके बाद 4 जून को मतगणना के दिन भी जिले में ड्राई डे घोषित है।
ये भी पढ़ें: