गिरिडीह के पूर्व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बीएन झा का शव कुएं में मिला, सुबह घर से टहलने निकले थे
गिरिडीह के पूर्व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बीएन झा का शव सोमवार सुबह पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं में मिला। ...और पढ़ें

कुएं में चिकित्सक के शव को देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़। (फोटोः जागरण)
HighLights
पूर्व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बीएन झा का शव मिला।
सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे, कुएं में शव मिला।
पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. बीएन झा का शव सोमवार सुबह पचंबा थाना अंतर्गत लखारी स्थित एक कुएं में मिला है। वे सुबह को मार्निंग वाक के लिए निकले थे। इसी क्रम में उनका शव कुआं में पाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ कुएं के पास लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डा. झा की हत्या की गई है, उन्होंने आत्महत्या की है या दुर्घटना है, यह पता नहीं चल सका है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। डा. झा गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक थे।