Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Facebook पर अश्लील टिप्पणी को लेकर भाजपा नेत्री बबिता ने निमियाघाट थाने में दी शिकायत, विधायक जयराम पर उठाए सवाल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:13 PM (IST)

    भाजपा नेत्री बबिता जायसवाल ने निमियाघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी फेसबुक पोस्ट पर कुछ युवाओं ने अमर्यादित और अश्लील टिप्पणियां की हैं। ...और पढ़ें

    भाजपा नेत्री बबिता जायसवाल और विधायक जयराम महतो। (फाइल फोटो)

    भाजपा नेत्री बबिता जायसवाल और विधायक जयराम महतो। (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, डुमरी (गिरिडीह)। भाजपा नेत्री बबिता जायसवाल ने निमियाघाट थाना में आवेदन देकर उनके द्वारा किये गए फेसबुक पोस्ट पर कुछ युवाओं की ओर से अमर्यादित व अश्लील भाषा का प्रयोग करने की शिकायत की है। आवेदन में लिखा है कि उनकी फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेशन में कुछ लोगों ने ऐसी हरकत की।

    बबिता का कहना है कि उनकी छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया। ताकि वह डुमरी के विधायक जयराम महतो के क्रियाकलापों को फेसबुक के माध्यम से आम जनमानस को अवगत न करा सके। भाजपा नेत्री ने 21 लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध अमर्यादित व अश्लील भाषा का प्रयोग करने की शिकायत की है।

    यह भी पढ़ें- प्रशांत की बांकीपुर में जीत से छोटे दलों का बढ़ा मनोबल, बदलेगी राजनीति की दिशा; जयराम महतो ने कह दी बड़ी बात

    लिखा है कि जल्द दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। दूसरी तरफ, मामले को लेकर अभी तक झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।