Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में बस की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बाइक से ले जा रहे थे अस्पताल

    By Gyan JyotiEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:42 AM (GMT+05:30)

    गावां-सतगावां मुख्य पथ पर अंतरो पुल के पास बस की टक्कर से एक 17 वर्षीय नाबालिग पियूष कुमार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पियूष को अस्पताल ले जाया गय ...और पढ़ें

    गावां-सतगावां मुख्य पथ पर बस-बाइक टक्कर।

    गावां-सतगावां मुख्य पथ पर बस-बाइक टक्कर।

    HighLights

    1. गावां-सतगावां मुख्य पथ पर बस-बाइक टक्कर।

    2. 17 वर्षीय पियूष कुमार की मौके पर मौत।

    संवाद सहयोगी, गावां (गिरीडीह)। गिरिडीह जिले के गावां-सतगावां मुख्य पथ स्थित अंतरो पुल के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब बाइक से आलमपुर जा रहे पियूष कुमार की सामने से आ रही गंगा डीलक्स बस से जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के खजिया गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पियूष सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे में सिर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्वजन को सूचना दी गई।

    परिजन गंभीर रूप से घायल पियूष को तत्काल बाइक से गावां अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शहंशाह खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह रेफर कर दिया। हालांकि, स्वजन को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। मजबूरी में वे घायल किशोर को फिर बाइक से ही गिरिडीह ले जाने के लिए निकले।

    बताया गया कि रास्ते में जमुआ पहुंचने से पहले ही पियूष ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलने के बाद गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और गंगा डीलक्स बस को जब्त कर थाना ले गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।