Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Giridih SIR Update: प्रथम चरण पूरा, 5 अगस्त को प्रारूप प्रकाश के बाद शुरू होगी दावों-आपत्तियों की प्रक्रिया

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:35 PM (IST)

    Special Intensive Revision: गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

    महिला की फरियाद को सुनते गिरिडीह डीसी राम निवास यादव। (फाइल फोटो)

    महिला की फरियाद को सुनते गिरिडीह डीसी राम निवास यादव। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गिरिडीह में गत 30 जून से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को दी।

    उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है। उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जांच लें।

    यदि कोई पात्र मतदाता किसी कारणवश एसआइआर के दौरान अपना गणना प्रपत्र नहीं भर सका है, तो वह निर्धारित प्रपत्र-छह और घोषणा पत्र भरकर अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे, ताकि नियमानुसार उसकी पात्रता के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए मतदाता सूची में उसका नाम शामिल किया जा सके।

    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से भी ऐसे पात्र मतदाताओं को जागरूक कर समयबद्ध रूप से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पाच अगस्त से चार सितंबर तक प्रारूप मतदाता सूची पर दावा व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

    खबरें और भी

    इस अवधि में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद पांच अगस्त से तीन अक्टूबर तक प्राप्त दावा व आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण तथा निष्पादन किया जाएगा।

    सभी दावों और आपत्तियों के निष्पादन के बाद सात अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित मतदाता सूची का प्रकाशन करना है।