Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

    Updated: Sat, 02 May 2026 06:54 PM (IST)

    गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुराल पक्ष पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, सियाटांड़ (गिरिडीह)। जमुआ थाना अंतर्गत ओपी नवडीहा से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी की रस्सी से गला दबाकर बेरहमी से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

    क्या है पूरा मामला

    पडरमनिया निवासी नंदलाल पंडित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने करीब 10 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सुदमा कुमारी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ कुरहोबिन्दो निवासी बिरजू पंडित (पिता राजेंद्र पंडित) के साथ की थी।

    आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले सुदमा को प्रताड़ित कर रहे थे। विवाद का मुख्य कारण सुदमा की तीन बेटियां होना बताया जा रहा है, जिसे लेकर ससुराल पक्ष उसे लगातार मानसिक और शारीरिक कष्ट दे रहा था।

    फोन पर दी गई मौत की सूचना

    नंदलाल पंडित के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनके दामाद बिरजू पंडित ने फोन कर सूचना दी कि सुदमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही जब परिजन आनन-फानन में कुरहोबिन्दो पहुंचे, तो वहां का दृश्य भयावह था। परिजनों का दावा है कि सुदमा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि रस्सी से गला घोंटकर की गई हत्या है।

    खबरें और भी

    पीड़ित पिता ने उक्त मामले को लेकर बिरजू पंडित (पति),राजेंद्र पंडित (ससुर),अनुज पंडित ,प्रीति देवी,अशोक पंडित को नामजद आरोपित बनाया है। मृतका के पिता ने ओपी प्रभारी से न्याय की गुहार लगाते हुए सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    पडरमनिया के मुखिया प्रतिनिधि बब्लू कुमार मंडल ने पुलिस कप्तान से जांच पड़ताल कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतका के स्वजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।

    गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। नवडीहा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। ओपी प्रभारी सबिता कुमारी ने कहा की जांच पड़ताल कर कार्रवाई कि जाएगी।

    यह भी पढ़ें- एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों की सुनवाई को लेकर नई गाइडलाइन जारी, झारखंड हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

    यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, निजी जमीन की मापी और सीमांकन नहीं करेंगे CO