रांची-पटना होकर चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, सीनियर सिटिजन को महाकाल-सोमनाथ-नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के कराएगी दर्शन
आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन वरिष्ठ नागरिकों को ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराएगी। गिरिडीह में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। भारत सरकार का उद्यम नवरत्न भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से देश भर के सीनियर सिटिजन को ज्योतिर्लिंग व शिरडी साईं बाबा का दर्शन कराएगा।
यह यात्रा काफी कम दरों पर सुविधायुक्त तरीके से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की देखो अपना देश व एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत कराई जाने की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी आईआरसीटीसी के जोनल इंचार्ज मोइनक दत्ता व झारखंड टूरिज्म रांची के इंचार्ज अरविंद कुमार ने बुधवार को गिरिडीह के एक होटल में प्रेसवार्ता में दी।
बताया कि इस यात्रा के तहत उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग व श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ स्थित श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर व श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी स्थित श्री साईं मंदिर, नासिक स्थित श्री त्रयंब्केश्वर ज्योतिर्लिंग तथा औरंगाबाद स्थित श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा। यह 11 रात व 12 दिन की यात्रा होगी।

यात्रा का शुल्क इकानामी क्लास के लिए 23315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास के लिए 41570 रुपये व कम्फर्ट क्लास के लिए 50410 रुपये शुल्क रखा गया है। यह विशेष ट्रेन झारसुगुड़ा से शुरू होगी जो राउरकेला, रांची, मूरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर होते पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी।
इस यात्रा के लिए आइआरसीटीसी ने रियायती दर पर नान एसी व एसी कोच की व्यवस्था की है और ट्रेन से उतरने के बाद धार्मिक स्थानों तक के लिए भी एसी व नान एसी वाहनों की सुविधा दी जाएगी। बताया कि इसी शुल्क में यात्रा से लेकर खाने-पीने, रहने व घूमने की सुविधा दी जाएगी और भ्रमण करने जाने वालों को अलग से कोई शुल्क नहीं देना है।
खबरें और भी
10 से अधिक लोगों के बुकिंग कराने पर प्रति व्यक्ति 750 रुपये की छूट दी जाएगी। बताया कि यह सेवा 2023 से शुरू की गई है और पिछले वर्ष गिरिडीह से करीब 30 लोग भ्रमण करने गए थे। कई लोग जानकारी के अभाव में नहीं जा सके थे। इसलिए इस बार प्रेस के माध्यम से जानकारी साझा की जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।