Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी मुफ्त में NEET-IIT कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षा के जरिए होगा चयन

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 04:23 PM (IST)

    चतरा जिले में सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान छात्रों के लिए नीट और आईआईटी की निःशुल्क कोचिंग शुरू की जा रही है। जिला प्रशासन की इस पहल से 11वीं और 12वीं ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जुलकर नैन, चतरा। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए एक नई और उम्मीद जगाने वाली पहल शुरू की जा रही है। अब ये बच्चे भी नीट और आईआईटी जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे, वह भी पूरी तरह निःशुल्क। जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष योजना तैयार की है। जिसके तहत चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

    इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले एक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से मेधावी छात्रों का चयन होगा। चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा व्यवस्थित और लक्ष्य आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को इसमें चयन होगा।

    दोनों कक्षाओं से 25-25 बच्चों का चयन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) किया जाएगा। नीट और आईआईटी की यह कोचिंग चतरा महाविद्यालय परिसर में स्थित जिला स्तरीय लाइब्रेरी भवन संचालित होगी। योजना की एक खास बात यह है कि विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित तकनीकी और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

    इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दिशा भी मिलेगी। इस पूरी पहल का खर्च जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से वहन किया जाएगा। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    उपायुक्त कीर्तिश्री जी की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी निजी संस्थानों के छात्रों की तरह बेहतर अवसर मिल सकेंगे। यह योजना निश्चित रूप से जिले के शैक्षणिक माहौल को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    यह भी पढ़ें- साहिबगंज वार्ड 6 में सुलभ शौचालय पर लगा ताला, लोग रेलवे पटरी पर शौच के लिए जाने को मजबूर

    यह भी पढ़ें- सावन से पहले देवघर बाबा मंदिर में सुरक्षा बढ़ी, पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद प्रशासन सख्त; अवैध दुकानें हटाई गईं

    विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ कोचिंग का यह सेंटर प्रारंभ हो रहा है। ग्यारहवीं व बारहवीं के बच्चों के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पहले चरण में नीट और आईआईटी दोनों में 50-50 बच्चों का नामांकन होगा। यदि परिणाम सार्थक रहा, तो बाद में यह संख्या और बढ़ाई जाएगी। प्रतिभागियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगा।

    -

    कीर्तिश्री जी, डीसी, चतरा।