विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज वार्ड 6 में सुलभ शौचालय पर लगा ताला, लोग रेलवे पटरी पर शौच के लिए जाने को मजबूर

Published: Thu, 16 Apr 2026 03:59 PM (IST)

साहिबगंज के वार्ड नंबर छह में सार्वजनिक शौचालय बंद होने से लोग रेलवे पटरी पर शौच जाने को मजबूर हैं, ...और पढ़ें

(AI Generated Image)

(AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। नगर परिषद के वार्ड नंबर छह की हालत खराब है। इस वार्ड में मजदूर वर्ग के लोग काफी संख्या में रहते हैं। 50 फीसद घरों में जगह की कमी की वजह से शौचालय नहीं है।

जिला प्रशासन ने इस वार्ड में तीन दशक पूर्व एक सार्वजनिक शौचालय बनवाया था। आस पास के लोगों ने उस पर कब्जा जमा लिया है। यह शौचालय राजेश्वरी हाल रोड स्थित प्रदीप राय नेता के घर के सामने है। कभी इस शौचालय का उपयोग पूरे मुहल्ले के लोग करते थे।

वार्ड पार्षद ने नगर परिषद के पदाधिकारी से शिकायत की लेकिन उसे खुलवाने की दिशा में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शौचालय बंद रहने से इस वार्ड के लोग घर के बगल में स्थित रेलवे पटरी पर शौच जाते हैं। इस क्रम में अक्सर हादसा भी होते रहता है।

मुहल्ले वासियों का कहना है कि जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उधर, पश्चिमी फाटक के पास नगर परिषद की ओर से कौशल विकास केंद्र का निर्माण कराया गया। उसके ग्राउंड फ्लोर पर भी एक शौचालय है जिसमें ताला बंद है। इस भवन के प्रथम तल्ले पर हाल है जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर चलता है।

नियमित साफ सफाई नहीं होने से परेशानी

वार्ड छह में नियमित साफ सफाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ दबंग लोगो द्वारा नाली का अतिक्रमण कर लिए जाने से सफाई करने में परेशानी होती है। इसकी शिकायत लोगों ने की है लेकिन इस दिशा में कुछ भी पहल नहीं हुई।

सीवरेज की स्थिति अधिक खराब है। घर में उलटा पाइप के रास्ते गंदा पदार्थ आने से लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। शहरी पेयजलापूर्ति योजना के तहत हाउस कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं। खासमहाल की समस्या होने से इन वार्ड के लोगों को रोजगार के लिए ऋण नहीं मिल रहा है। नगर परिषद के लाभ नहीं के बराबर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- सावन से पहले देवघर बाबा मंदिर में सुरक्षा बढ़ी, पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद प्रशासन सख्त; अवैध दुकानें हटाई गईं

यह भी पढ़ें- देवघर सावन मेला में 120 मेगावाट बिजली खपत का अनुमान, विभाग ने की पुख्ता तैयारी

इस मुहल्ला में तीन दशक पूर्व एक सार्वजनिक शौचालय बना था लेकिन अब कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। आम लोगों को परेशानी होती है। कई बार इसकी शिकायत वार्ड पार्षद व विधायक, सांसद से कई गई लेकिन किसी ने इस दिशा में पहल नहीं की। इस वार्ड में नाली जाम रहने से काफी परेशानी होती है। सीवरेज का हाल बेहाल है। लोग इससे परेशान हैं।

-

महेंद्र प्रसाद साह, बुजुर्ग

शहरी पेयजलापूर्ति योजना का लाभ हम वार्ड वासियों का लाभ नहीं मिल रहा है। गली गली में पाइप बिछाया नहीं गया है। इस गर्मी में भी पानी मिलने की उम्मीद नहीं है। नगर परिषद को होल्डिंग टैक्स तो समय पर ले लिया जाता है। समय पर नहीं देने से जुर्माना के साथ वसूला जाता है। लेकिन सुविधा के नाम पर हम लोगों को कुछ भी नहीं मिलता है। जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।

-

अनंत लाल गुप्ता, बुजुर्ग

नगर परिषद के वार्ड छह में रहने वाले लोगों जीवन नरक से भी बदतर है। एक शौचालय कौशल विकास केंद्र में बनाया गया तो लोगों को आशा जगी की सुबह शाम राहत मिलेगी लेकिन आज तक इसे नहीं खोला गया जिससे यहां के लोग बगल की रेलवे पटरी पर जाते हैं। जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।

-

मो. शाहनवाज आलम, युवक

वार्ड छह अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र है। इस वार्ड के अधिकांश लोग मजदूर वर्ग के हैं। रहने के लिए घर तक नहीं है। इस वार्ड में एक पुराना शौचालय है जिसे लोगों ने कब्जा कर लिया है। दूसरा शौचालय पश्चिमी फाटक कौशल विकास केंद्र के पास एक दशक पूर्व बनाया गया। शौचालय बनाने के बाद ताला लगा दिया गया जिससे यहां को लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते है। शौचालय नहीं रहने से रेलवे पटरी पर जाने को मजबूर है। इस संबंध में कई बार सिटी मैनेजर को अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

-

शेखर कुमार पासवान, वार्ड पार्षद, वार्ड छह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।