Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: 'घड़ियाली आंसू बहाकर...', देवरानी कल्पना पर बरस पड़ीं सीता सोरेन; हेमंत को भी सुनाई खरी-खोटी

    By bk Das Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 18 May 2024 09:41 AM (IST)

    Jharkhand Election 2024 दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को बुधुडीह में चुनावी सभा को संबोधित किया। वह आइएनडीआइए गठबंधन और गांडे ...और पढ़ें

    देवरानी कल्पना सोरेन पर बरस पड़ीं जेठानी सीता सोरेन
    देवरानी कल्पना सोरेन पर बरस पड़ीं जेठानी सीता सोरेन

    HighLights

    1. भाजपा नेता सीता सोरेन ने देवरानी कल्पना सोरेन को जमकर खरी-खोटी सुनाई
    2. सीता सोरेन दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

    संवाद सूत्र, अहिल्यापुर (गिरिडीह)। Jharkhand News: दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को बुधुडीह में चुनावी सभा को संबोधित किया। वह आइएनडीआइए गठबंधन और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी तथा अपनी देवरानी कल्पना सोरेन के विरुद्ध जमकर बरसीं।

    कल्पना सोरेन घड़ियाली आंसू बहा रहीं: सीता सोरेन

     सीता सोरेन (Sita Soren) ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं और इधर गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन घड़ियाली आंसू बहाकर यहां की जनता को बरगला रही हैं। बिना मेहनत किए वह गांडेय की प्रत्याशी बनकर उप चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने लोगों से कोडरमा लोस प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को सहयोग करने की अपील की। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है।

    केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में विकास की गंगा बहा रही: सीता सोरेन

    केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरे देश में विकास की गंगा बहा रही है। केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार विकास को लेकर गंभीर हैं।

    झारखंड में अबुआ आवास में लूट मची है: सीता सोरेन

    सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में अबुआ आवास में लूट मची हुई है। झारखंड के मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं और राज्य में सरकार लूट-खसोट की सरकार बन कर रह गई है। इसके बाद उन्होंने पंदनिया, अहिल्यापुर मोड़ में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। मौके पर अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, संदीप वर्मा, छोटी वर्मा, प्रवीण चौधरी, राम जी मोदी आदि उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Nitish Kumar: भरी सभा में नीतीश कुमार ने मानी गलती, कहा- अब आगे ऐसा नहीं होगा, मुसलमानों से कह दी बड़ी बात

    Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कब देगा दस्तक, कितनी होगी बारिश? पढ़िए मौसम विभाग की नई जानकारी