झारखंड की सिल्वर जुबली पर जागरण रथ पहुंचा डुमरी: एनसीसी कैडेट्स ने किया नगर भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
झारखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर जागरण रथ डुमरी पहुंचा। एनसीसी कैडेट्स ने नगर भ्रमण किया और लोगों को झारखंड की संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इस ...और पढ़ें
-1762361166629_m.webp)
जागरण की गौरव यात्रा में युवाओं ने झारखंड की संस्कृति पर दी प्रस्तुति। फोटो जागरण
HighLights
जागरण रथ पहुंचा डुमरी, उत्साह का माहौल
एनसीसी कैडेट्स ने किया नगर भ्रमण
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद सूत्र, निमियाघाट (गिरिडीह)। झारखंड स्थापना के सिल्वर जुबली वर्ष पर राष्ट्र के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार दैनिक जागरण की झारखंड की संस्कृति की गौरव यात्रा पर निकले रथ का डुमरी अनुमंडल परिसर में स्वागत किया गया।
रथ के आगमन पर पी एन डी जैन उच्च विद्यालय, झारखंड महाविद्यालय, पारसनाथ महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने डुमरी बायपास में स्वागत कर नगर भ्रमण कराया और अनुमंडल यात्रा पहुंची।
इसरी डुमरी के प्रबुद्ध जनों और दैनिक जागरण के प्रबुद्ध पाठकों की उपस्थिति में झारखंड की समृद्ध संस्कृति पर चर्चा-परिचर्चा की गई। युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण के प्रबुद्ध पत्रकार, ब्यूरो चीफ, सहित भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, शिक्षाविद देवेश कुमार देव, लालमणि साव, पू्र्व प्रमुख यशोदा देवी, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, भाजपा नेता सुरेंद्र साहू, पी एन डी जैन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, झारखंड कालेज के एनसीसी प्रभारी प्रो राजेश प्रसाद, प्रो. बद्रीनारायण प्रसाद, प्रो मनोज सिंह, गौरीशंकर महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
प्रशांत जायसवाल, लालमणि साव, यशोदा देवी एवं सुनील कुमार जैन ने झारखंड की समृद्ध संस्कृति को प्रसारित करने के लिए दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया। पीएनडी जैन उच्च विद्यालय के एनसीसी टीम ने देशभक्ति और झारखंड की संस्कृति से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुत किया।
झारखंड कॉलेज की टीम ने एक पेंटोमीम (मूक नृत्य) की प्रस्तुति दी, जबकि पारसनाथ कॉलेज व प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक झारखंढी नृत्य की प्रस्तुति दी। दैनिक जागरण के स्थानीय पत्रकारों ने मंच संचालन व विधि व्यवस्थ संभाली। कार्यक्रम में युगल किशोर महतो, विरेन्द्र सिन्हा, नंदन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- JSCA स्टेडियम निर्माण में घोटाला, अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को ईडी का समन
यह भी पढ़ें- Jharkhand Jobs 2025: झारखंड में बंपर सरकारी भर्ती, 600 पदों पर जल्द आरंभ होगी नियुक्ति प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- Jharkhand JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका