Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गांडेय विधानसभा से JMM विधायक ने दिया इस्तीफा, अब CM हेमंत सोरेन की पत्नी लड़ सकती हैं यहां से चुनाव!

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 02:13 PM (IST)

    गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला द ...और पढ़ें

    गांडेय विधानसभा से JMM विधायक ने दिया इस्तीफा, अब CM हेमंत सोरेन की पत्नी लड़ सकती हैं यहां से चुनाव!
    गांडेय विधानसभा से JMM विधायक ने दिया इस्तीफा, अब CM हेमंत सोरेन की पत्नी लड़ सकती हैं यहां से चुनाव!

    डिजिटल डेस्क, रांची। गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया गया है।

    डॉ. सरफराज अहमद के इस्तीफे से राजनीति में उथल-पुथल हो गई है। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि अब गांडेय सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं मिल पाया है।

    इस्तीफे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का बयान

    सरफराज अहमद के इस्तीफे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का बयान सामने आया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि इस्तीफे की जानकारी पार्टी को मिली है। हालांकि, इसके पीछे कारण क्या है और सरफराज अहमद ने किन परिस्थितियों में इस्तीफा दिया है, इस बारे में बेहतर सरफराज अहमद बता पाएंगे।

    डॉ. सरफराज अहमद

    झामुमो ने आगे कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर पार्टी की नजर है। हम अपनी रणनीति को लेकर आगे बढ़ेंगे। सरफराज अहमद के इस्तीफे से जो स्थिति बनी है, उस पर पार्टी की नजर है। उन्होंने अफवाहो पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पार्टी से नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।

    ये भी पढ़ें -

    गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा, अब हेमंत सोरेन की पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव

    कौशल रथ क्या है, जिसका केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ; कहा- 2047 तक युवा पीढ़ी की क्षमता को करना है विकसित

    खबरें और भी