Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खरमास खत्म, 20 अप्रैल से बजेगी शहनाई: गिरिडीह के बाजारों में लौटेगी रौनक

    By Bk Das Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 05:59 PM (GMT+05:30)

    Kharmaas Ends: 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद मांगलिक कार्यों और विवाह के शुभ मुहूर्त फिर से शुरू हो जाएंगे। सूर्य के मीन से मेष राशि में प्रवे ...और पढ़ें

    बीस अप्रैल से शादी के शुभ मुहूर्त। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बीस अप्रैल से शादी के शुभ मुहूर्त। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. 14 अप्रैल को खरमास समाप्त, मांगलिक कार्य होंगे शुरू।

    2. विवाह के शुभ मुहूर्त 20 अप्रैल से होंगे प्रारंभ।

    3. गिरिडीह के बाजारों में लौटेगी रौनक, बिक्री की उम्मीद।

    संवाद सहयोगी, जागरण, हीरोडीह (गिरिडीह)। Kharmaas Ends: 14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद खरमास का समापन हो जाएगा। खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर से शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

    14 मार्च से खरमास शुरू होने के बाद से मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग गया था। ऐसे में विवाह, मुंडन, उपनयन आदि संस्कारों के मुहूर्त नहीं बन रहे थे। लेकिन अब 14 अप्रैल की सुबह 11:45 बजे सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ खरमास का समापन हो जाएगा।

    हालांकि, वैवाहिक मुहूर्त 20 अप्रैल से शुरू होगा। अप्रैल और मई माह में विवाह के लिए आठ-आठ शुभमुहूर्त हैं। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास होने के कारण मांगलिक कार्य पर विराम रहेगा। उसके बाद 19 जून से फिर से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होगा। जून में नौ और जुलाई माह में पांच शुभमुहूर्त रहेंगे।

    बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानदारों को उम्मीद

    खरमास के दौरान बाजारों में अपेक्षाकृत सुस्ती देखी जा रही थी, लेकिन अब दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। कपड़ा, गहना, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

    खबरें और भी

    व्यापारियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद से विवाह सीजन जोर पकड़ लेगा, जिससे कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं टेंट, बैंड बाजा, कैटरर, हलवाई और खाना बनाने वाले कारीगरों को कारोबार शुरू होने की उम्मीद प्रबल है।


    शादी के शुभ मुहूर्त

    अप्रैल : 20, 21, 23, 25, 26, 28, 29 व 30

    मई: 1, 19, 21, 22, 24, 25, 27, 29 व 30

    जून: 01, 03, 05, 06, 07, 11, 12 व 14

    जुलाई: 01, 05, 06, 07 व 11