Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: झारखंड में इस पार्टी ने खोला मोर्चा, पांच सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव; BJP-JMM को हो सकता है नुकसान

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 08:43 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड में जेबीकेएसएस ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। यह पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इस पार्टी के नेता ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी जेबीकेएसएस
    2. जयराम महतो ने राज्य में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही गिरिडीह का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। झारखंडी भाषा आंदोलन की उपज कहे जाने वाले जयराम महतो फिलहाल इकलौते ऐसे प्रत्याशी है, जो गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

    उन्होंने शनिवार को दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड (Jharkhand Politics) में पांच सीटों पर उनकी पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव के बाद गठबंधन या किसी अन्य दल से करार पर फैसला परिस्थिति के अनुसार और जनता की सहमति से लिया जाएगा।

    दावेदारी को भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी भी नजरअंदाज नहीं कर रही

    जयराम महतो शनिवार को एक मामले में पेशी के लिए गिरिडीह कोर्ट पहुंचे थे। यहां से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि गिरिडीह में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का दावा सबसे मजबूत है। कसमार, गोमिया, तोपचांची, पेटरवार, पीरटांड़ समेत अन्य प्रखंडों में जेबीकेएसएस को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

    उनकी दावेदारी को भाजपा (BJP) जैसी राष्ट्रीय पार्टी भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। यही वजह है कि अब तक उस पार्टी ने यहां से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जयराम ने कहा कि उनकी पार्टी गिरिडीह के अलावा कोडरमा, हजारीबाग, रांची और धनबाद सीट से अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

    खबरें और भी

    संताल की दुमका सीट (Dumka Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ने को लेकर भी मंथन चल रहा है। उनकी रणनीति अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने की है, ताकि भविष्य में लोग उनपर विश्वास कर सकें। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टियां निर्जीव होती हैं और नेता उन्हें जीवंत बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand News: प्रदेश में 'पुरानी पेंशन योजना' बहाल, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच हर्ष का माहौल

    JPSC सिविल सेवा का Preliminary Exam आज होगा आयोजित, 134 सेंटरों पर होगा एग्जाम; पढ़ें टाइमिंग, दस्तावेज व जरूरी जानकारी