Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: गिरिडीह के माइका खदान में बड़ा हादसा, चाल धंसने से ननद-भाभी की मौत; एक की हालत नाजुक

    Updated: Sat, 18 May 2024 11:42 AM (IST)

    गिरिडीह में माइका खदान में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

    गिरिडीह के माइका खदान में बड़ा हादसा, चाल धंसने से ननद-भाभी की मौत; एक की हालत नाजुक (फाइल फोटो)
    गिरिडीह के माइका खदान में बड़ा हादसा, चाल धंसने से ननद-भाभी की मौत; एक की हालत नाजुक (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हादसे में एक और ननद गंभीर रूप से घायल
    2. बाइक पर शव को लेकर भागने की कोशिश

    संवाद सहयोगी, गावां। गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र स्थित परसौनी गांव में अवैध माइका खदान में बड़ा हादसा हो गया। धंसी चाल से दबकर बिरने की रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मृतक ननद-भाभी थी। वहीं, इस हादसे में एक और ननद गंभीर रूप से घायल है।

    मृतक में स्व. सुखदेव रविदास की पत्नी टुनी देवी व इसकी ननद बिहार के नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खरसान निवासी संजय रविदास की पत्नी फुलवा देवी शामिल है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। शवों को छुपा दिया गया था। हालांकि, रात एक बजे शवों को बरामद कर लिया गया।

    क्या है पूरा मामला

    घटना के बाद खदान संचालक व परिवारवालों ने मिलकर शव को जंगल में छुपा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को शव नहीं मिला, परन्तु पुलिस ने शवों को जब्त करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। शुक्रवार रात एक बजे शव को बाइक पर लादकर स्वजन बिरने स्थित अपने घर ले जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस ने देख लिया।

    पुलिस को देख बाइक व शव को छोड़कर स्वजन फरार हो गए। वहीं, दूसरे शव की बरामदगी के लिए भी गांव में एक-एक घर की तलाशी ली गई, जिसके बाद सुबह चार बजे एक घर से एक और महिला का शव बरामद किया गया। जिस घर से शव बरामद किया गया है, वहां से स्वजन फरार हो गए हैं। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    मामले को लेकर पुलिस ने क्या कुछ कहा 

    वहीं, इस घटना में परसौनी निवासी मनोज रविदास की पत्नी की कमर टूट गई है, उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है। गावां थाना की पुलिस ने बताया कि खदान में दबकर दो महिला की मौत हुई है और एक जख्मी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अवैध खनन करने वालों का पता लगाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- 

    Mumbai-Howrah Duronto Express दो दिन रहेगी रद्द, इन लंबी दूरी की ट्रेनें भी होंगी प्रभावित; पढ़ें कारण

    Train Cancelled: टाटानगर से गुजरने वाली दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, तो Anand Vihar-Hatia का बदला रूट; ये है वजह