Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में हाथियों का सामने सेल्फी लेना पड़ा भारी, युवक ने गंवाई जान

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:17 AM (IST)

    बिरनी के जरीडीह जंगल में हाथियों के साथ सेल्फी लेने के दौरान एक व्यक्ति को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. हाथियों के साथ सेल्फी लेते व्यक्ति की मौत।

    2. वन विभाग की चेतावनी के बावजूद जंगल में प्रवेश।

    3. मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग।

    संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। बिरनी प्रखंड के जनता जरीडीह जंगल में हाथियों के साथ सेल्फी लेना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। हाथियों के झुंड ने 40 वर्षीय उपेंद्र यादव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह जरीडीह गांव का रहने वाला था।

    जंगल जाने से किया गया था मना 

    पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। वन विभाग के कर्मी और स्पेशल टीम लगातार ग्रामीणों को जंगल में न जाने और हाथियों के पास न फटकने की चेतावनी दे रहे थे। माइक से भी अलर्ट किया जा रहा था।

    इसके बावजूद रविवार शाम को ग्रामीण जिद करके जरीडीह जंगल में घुस गए। इसी दौरान झुंड में खड़े हाथियों के साथ सेल्फी लेने के दौरान उपेंद्र यादव हाथियों के करीब चला गया।

    ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड ने अचानक उपेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया और उसे कुचलकर मार डाला। यह देख ग्रामीणों की भीड़ वहां से भाग निकली। खबर लिखे जाने तक उपेंद्र का शव बीच जंगल में पड़ा था।

    प्रशासन, वन विभाग की टीम और पुलिस जंगल से शव निकालने का प्रयास कर रहे हैं। शव को जंगल से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना के बाद जरीडीह गांव में शोक का माहौल है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो , प्रमुख रामू बैठा ,बीडीओ फणीश्वर रजवार , सीओ संदीप मधेसिया, जेएलकेएम नेता डॉ. सलीम अंसारी, मुखिया राजमणि सिंह , लालन सिंह, मनोज चंद्रवंशी आदि पहुंचे।

    खबरें और भी

    सभी ने घटना काे दुखद बताया और डीएफओ से वार्ता कर मृतक के स्वजन को समुचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही बिरनी से हाथियों के झुंड को सुरक्षित जगह पहुंचाने की मांग की।

    वन विभाग के कर्मी योगेंद्र प्रसाद व अबोध महथा ने कहा कि मृतक के स्वजन को प्रविधान के तहत मुआवजा मिलेगा। शव को जंगल से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जंगल से पहले हाथियों के झुंड को निकालने के बाद ही शव निकाला जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में खेत देखने गए किसान को हाथी ने कुचलकर मारा, सुबह खेत में मिला शव