विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में खेत देखने गए किसान को हाथी ने कुचलकर मारा, सुबह खेत में मिला शव

Published: Tue, 21 Jul 2026 08:29 AM (IST)

बरकट्ठा के बरकनगांगो गांव में खेत देखने गए एक किसान चिंतामणि साव को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। मंगलवार ...और पढ़ें

खेत में मिला शव

खेत में मिला शव

HighLights

  1. किसान चिंतामणि साव को जंगली हाथी ने कुचलकर मारा।

  2. बरकट्ठा के बरकनगांगो गांव में हुई दर्दनाक घटना।

  3. वन विभाग जांच में जुटा, मुआवजे की मांग तेज।

संवाद सूत्र, बरकट्ठा (हजारीबाग)। बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव में जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चिंतामणि साव (पिता- स्वर्गीय भीखन साव) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चिंतामणि साव सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से खेत देखने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को गांव के समीप उनका शव मिला। आशंका है कि जंगली हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचलकर मार डाला।

क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर खदेड़ने और प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, CCTV में छत पर चढ़ता दिखा मृतक