हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, CCTV में छत पर चढ़ता दिखा मृतक
हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव ( सांकेतिक तस्वीर )
HighLights
हजारीबाग मत्स्य विभाग परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
शव के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए।
सीसीटीवी में मृतक छत पर चढ़ने का प्रयास करता दिखा।
संवाद सहयोगी, हजारीबाग। शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव परिसर के अंदर पड़ा था। शव परिसर में होने की सूचना लोहसिंघना थाना प्रभारी ने मुक्ति सेवा संस्थान के सचिव नीरज कुमार को दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के सिर एवं शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सीसीटीवी फुटेज में मृतक मत्स्य विभाग कार्यालय के पीछे स्थित खटाल की ओर से परिसर में प्रवेश करता और छत पर चढ़ने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका भी जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। - निशांत केरकेट्टा, प्रभारी, लोहसिंघना थाना, हजारीबाग।
यह भी पढ़ें- हजारीबाग में पति-पत्नी विवाद बना खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 22 लोगों पर FIR