Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में पति-पत्नी विवाद बना खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 22 लोगों पर FIR

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:48 AM (IST)

    कटकमसांडी के डांड गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. डांड गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हिंसक हुआ।

    2. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, पुलिस ने संभाला।

    3. कुल 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

    संवाद सूत्र, कटकमसांडी (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के डांड गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

    घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आवेदन के आधार पर कुल 22 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की ओर से सरफरोज अंसारी, पिता मुख्तार अहमद, निवासी ग्राम डाड़ ने थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस आवेदन के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

    वहीं दूसरे पक्ष से रूबेदा खातून, पति सरफराज अंसारी, निवासी ग्राम डाड़ ने भी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के स्वजन और समर्थक भी आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना को लेकर कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'इतना चापड़ मारेंगे कि...' रील बनाकर पुलिस को चुनौती देना पड़ा भारी, परसुडीह में हिरासत में लिए गए 13 युवक

    यह भी पढ़ें- रांची में बंद कमरे में दम घुटने से मां-बेटे की मौत, 2 की हालत नाजुक