Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nawada-Giridih RailLine: झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली नई रेललाइन को मिली मंजूरी, पिछड़े इलाकों को होगा फायदा

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:59 PM (GMT+05:30)

    बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित नवादा-गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना के सर्वेक्षण को रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह लगभग 130 किलोमीट ...और पढ़ें

    नवादा-गिरिडीह ‎नई रेल लाइन को मिली मंजूरी। फाइल फोटो

    नवादा-गिरिडीह ‎नई रेल लाइन को मिली मंजूरी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. नवादा-गिरिडीह नई रेल लाइन सर्वेक्षण को मंजूरी मिली।

    2. 130 किमी लंबी रेल लाइन बिहार-झारखंड को जोड़ेगी।

    3. गिरिडीह के ग्रामीण इलाकों को गया से सीधा जोड़ेगी।

    संवाद सहयोगी, हीरोडीह (गिरिडीह)। बिहार और झारखंड को जोड़ने‎ वाली बहुप्रतीक्षित नवादा-गिरिडीह ‎नई रेल लाइन परियोजना को ‎लेकर बड़ी प्रगति हुई है। रेलवे ‎‎मंत्रालय ने जिन दर्जनों नई ‎रेलवे लाइन के सर्वे को लेकर‎ मंजूरी दी है, उसमें इस ‎महत्वाकांक्षी परियोजना को भी‎ शामिल किया गया है।

    रेलवे लाइन‎ के एलाइनमेंट तथा प्रारंभिक ‎इंजीनियरिंग-सह-यातायात ‎सर्वेक्षण को मंजूरी मिली है। इस‎ निर्णय को गिरिडीह जिले के लिए‎ विकास की दिशा में एक ‎महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा ‎है।

    प्रस्तावित रेल मार्ग बिहार के ‎नवादा से शुरू होकर झारखंड के‎ कोडरमा जिले के सतगावां होते‎ हुए गिरिडीह जिले के गावां और‎ तिसरी प्रखंड से गुजरते हुए जिला‎ मुख्यालय गिरिडीह तक पहुंचेगा। ‎इस परियोजना के भविष्य में‎ अन्य क्षेत्रों से भी जुड़ने की भी‎‎‎‎‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎संभावना जताई जा रही है।

    करीब 130 ‎‎किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित‎ रेल लाइन के लिए वित्तीय वर्ष ‎‎2026-27 में प्रारंभिक सर्वेक्षण ‎‎कार्य जल्द ही कराया जाएगा। सर्वेक्षण ‎‎कार्य पूरा होने के बाद संबंधित ‎‎एजेंसी द्वारा विस्तृत डिटेल प्रोजेक्ट ‎‎रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की ‎‎जाएगी, जिसे रेल मंडल को ‎सौंपा जाएगा।

    लाइन बनने से गिरिडीह से गया का होगा सीधा संपर्क

    सर्वे के बाद यदि रेलवे की ओर से इस रेल लाइन के बिछाने का कार्य ‎शुरू किया जाता है, तो गिरिडीह जिला मुख्यालय से लेकर जिले के‎ ग्रामीण इलाकों के लोगों का सीधा संपर्क गया से हो जाएगा।

    खबरें और भी

    अभी तक ‎जिले के लोगों को मुंबई आदि स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए कोडरमा या फिर पारसनाथ जाना पड़ता है, लेकिन यह प्रस्तावित रेल लाइन एक बेहतर ‎विकल्प के रूप में विकसित होगी।

    इससे खासकर गावां, तिसरी और ‎देवरी इलाके के लोगों को गया तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।‎ एक तरह से ग्रामीण इलाकों के लोगों के साथ-साथ गिरिडीह शहर के ‎लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।‎

    ग्रामीण इलाकों को मिलेगी नई लाइफ लाइन‎

    प्रस्तावित नवादा–गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण के बाद‎ गिरिडीह जिले के ग्रामीण व पिछड़े इलाकों को बड़ी राहत मिलने की‎ उम्मीद है। इस रेल लाइन से जिले के गावां, तिसरी और देवरी जैसे दूरस्थ ‎प्रखंड पहली बार सीधे रेल संपर्क से जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्र की‎ कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा।

    नई लाइफ लाइन मिलेगी। इस ‎परियोजना के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा ‎काफी आसान हो जाएगी। इससे न केवल बिहार और झारखंड के बीच ‎यात्रा सुगम होगी, बल्कि समय और लागत दोनों में भी उल्लेखनीय कमी ‎आएगी।

    रेल संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई‎ गति मिलेगी। छोटे व्यापारियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक‎ पहुंचाने में सुविधा होगी। युवाओं को बेहतर संभावनाएं मिल सकेंगी।‎

    सांसद व बाबूलाल की मेहनत रंग लाई

    रेल लाइन की मंजूरी मिलने से लोगों में भारी उत्साह है। वहीं लोगों ने सांसद अन्नपूर्णा देवी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद और साधुवाद दिया है।

    मालूम हो कि सांसद अन्नपूर्णा देवी ने पिछले वर्ष केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर गिरिडीह से बिहार के नवादा तक रेल परियोजना को मंजूरी देने की मांग की थी।

    तिसरी और गावां के लोग वर्षों से रेल लाइन का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर न सिर्फ अन्नपूर्णा देवी बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी कई दफा केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर गिरिडीह से तिसरी व गावां होते हुए नवादा तक रेल लाइन को जोड़ने की अपील की थी।

    कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नवादा से गिरिडीह तक रेल लाइन बन जाने से सैकड़ों इलाकों के लोगों को सुविधा होगी ही, साथ ही पर्यटकों को भी धार्मिक स्थल आने-जाने में भारी सुविधा होगी।

    विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ को नवादा रेल लाइन से जोड़ने से बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं अन्य ग्रामीणों और कारोबारियों को भी इससे काफी सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- Railway News: धनबाद-हावड़ा रूट पर लेट चलेंगी ट्रेनें, आनंदविहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा कोच