Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: धनबाद-हावड़ा रूट पर लेट चलेंगी ट्रेनें, आनंदविहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा कोच  

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:45 PM (GMT+05:30)

    पानागढ़ स्टेशन पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। शक्तिपुंज, पूर्वा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देर ...और पढ़ें

    धनबाद-हावड़ा रूट पर ट्रेनें लेट। फाइल फोटो

    धनबाद-हावड़ा रूट पर ट्रेनें लेट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पानागढ़ में नॉन-इंटरलाकिंग से ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित होंगी।

    2. शक्तिपुंज, पूर्वा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से चलेंगी।

    3. भुवनेश्वर-आनंदविहार और दुरंतो में अतिरिक्त कोच जुड़ेंगे।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार को ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। हावड़ा से चलने वाली शक्तिपुंज, कोलकाता-जम्मूतवी लेट से चलाई जाएंगी। इसके अलावा रेलवे ने 22806 आनंदविहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट और दुरंतो ट्रेनों के लिए भी अहम घोषणा की है। 

    रेलवे के मुताबिक, हावड़ा जाने वाली पूर्वा समेत कई स्पेशल ट्रेन नियंत्रित कर चलेंगी। पूर्व रेलवे से जारी सूचना में बताया गया कि आसनसोल रेल मंडल के पानागढ़ स्टेशन पर प्री नान इंटरलाकिंग व नान इंटरलाकिंग के कारण ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।

    लेट चलने वाली ट्रेनें

    • सोमवार को 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल (04624 Amritsar-Kolkata Special) लेट होने पर नियंत्रित की जाएगी।
    • 26 को चलने वाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (12382 New Delhi-Howrah Poorva Express) 60 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।
    • 26 को चलने वाली 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल (09709 Khatipura-Howrah Special) लेट होने पर नियंत्रित की जाएगी।
    • 27 मई को 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151 Kolkata-Jammu Tawi Express) 75 मिनट देर से चलेगी।
    • 27 मई को 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448 Howrah-Jabalpur Shaktipunj Express) 75 मिनट देर से चलेगी।
    • 27 मई को बर्द्धमान-बोकारो मेमू (Barddhaman-Bokaro MEMU) आसनसोल से खुल कर बोकारो तक जाएगी।
    • 27 को बोकारो-बर्द्धमान मेमू (Bokaro-Barddhaman MEMU) बोकारो से खुल कर आसनसोल तक जाएगी।

    भुवनेश्वर-आनंदविहार और दुरंतो में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

    22806 आनंदविहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट (22806 Anand Vihar–Bhubaneswar Superfast) में 25 मई व एक जून तथा 22805 भुवनेश्वर-आनंदविहार सुपरफास्ट में 30 मई को एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जुड़ेगा।

    12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो में 27 मई व तीन जून तथा 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो में 28 मई व चार जून को एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जुड़ेगा। रेलवे ने इसकी घोषणा की है। 

    यह भी पढ़ें- आद्रा रेल लाइन की होगी मरम्मत, 26 से 31 मई तक 8 ट्रेनें रद; कुछ का बदला गया रूट

    यह भी पढ़ें- 1 जून से चलेगी तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, झारसुगुड़ा और राउरकेला के यात्रियों को सीधे भगवान बालाजी के दर्शन