विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आद्रा रेल लाइन की होगी मरम्मत, 26 से 31 मई तक 8 ट्रेनें रद; कुछ का बदला गया रूट

Published: Sun, 24 May 2026 08:37 PM (IST)

आद्रा रेल मंडल में 26 से 31 मई तक रेल लाइन मरम्मत के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 8 ट्रेनें रद और 12 शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होंगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. आद्रा रेल मंडल में 26-31 मई तक रोलिंग ब्लॉक।

  2. मरम्मत कार्य के कारण 8 ट्रेनें रद, 12 प्रभावित।

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में 26 से 31 मई के बीच रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी।

इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 08 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावे रेलवे ने 12 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी।

26 और 27 मई को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडाबिहार, मुरी होते हुए हटिया तक चलाया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

  • 25 और 29 मई को ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह - चन्द्रपुरा मेमू - भोजूडीह मेमू का परिचालन रद रहेगी।
  • 26, 29 और 31 मई को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
  • 28 और 31 मई को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
  • 25 और 28 मई को ट्रेन नंबर 68061/68062 आद्रा - आसनसोल - आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एमईएमयू ( 68055/68056 ) 27 और 30 मई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी ।
  • टाटानगर - आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060 ) 26 मई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी।
  • चक्रधरपुर - गाेमो - चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115 ) 31 मई को यह ट्रेन महुदा तक चलेगी।
  • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल एमईएमयू (63594/63593 ) 27 और 30 मई यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी।
  • खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036 ) 27 और 30 मई को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी
  • आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू (68090/68089 ) 25 मई काे यह ट्रेन चंद्रकोना रोड तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- रक्सौल-तिरुपति नई ट्रेन में बुकिंग शुरू, स्पेशल टैग हटते ही घटा किराया; स्लीपर से AC तक यात्रियों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।