Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची सीआईडी का बड़ा एक्शन, नाबालिगों के अश्लील वीडियो बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोचे गए; iPhone जब्त

    By Prabhat Kumar Sinha Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 16 May 2026 06:56 PM (IST)

    Ranchi CID ने गिरिडीह में नाबालिगों के ऑनलाइन अश्लील वीडियो बेचने वाले दो आरोपियों, मो. बहाब अंसारी और हसन राजा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हैदरा ...और पढ़ें

    नाबालिगों के अश्लील वीडियो बेचने वाले गिरिडीह से दो गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

    नाबालिगों के अश्लील वीडियो बेचने वाले गिरिडीह से दो गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। नाबालिगों के ऑनलाइन अश्लील वीडियो बेचने वाले दो आरोपितों पर रांची सीआईडी की विशेष टीम ने गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई की है। टीम में शामिल अधिकारी डीएसपी अर्चना स्मृति खलखो के नेतृत्व में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 10 सदस्यीय टीम गिरिडीह पहुंची।

    टीम सबसे पहले नगर थाना पहुंची और वहां सूचना देने के बाद नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए कोलडीहा से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में कोलडीहा निवासी मुख्य आरोपित मो. बहाब अंसारी व उसका सहयोगी हसन राजा शामिल हैं।

    छापेमारी के दौरान दोनों आरोपितों को उनके घरों से दबोचा गया। मुख्य आरोपित बहाब के पास से आईफोन, जबकि दूसरे आरोपित हसन के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।

    आरोपितों को गिरफ्तार कर रांची ले गई टीम 

    बताया गया कि प्रारंभिक तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सीआईडी की टीम अपने साथ रांची ले गई, जहां उनसे पूछताछ कर मामले में जानकारी लेने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

    बताया गया कि Hyderabad Police की साइबर सेल के पास एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो मिला था। इसकी तकनीकी जांच में इसका स्रोत झारखंड से जुड़ा होने के साक्ष्य मिले थे। इसके बाद मामले को रांची सीआईडी को सौंपा गया था।

    खबरें और भी

    जांच के क्रम में सामने आया गिरिडीह कनेक्शन 

    रांची सीआईडी ने मामले में तकनीकी व मानवीय सूत्रों के आधार पर जांच शुरू की। इसी क्रम में इसका तार गिरिडीह से जुड़ा सामने आया, जिसमें दोनों आरोपितों की संलिप्तता पाई गई। आरोपितों के खिलाफ ठोस साक्ष्य हासिल करने के बाद सीआईडी की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को छापेमारी कर कोलडीहा से दोनों को गिरफ्तार किया।

    संगठित गिरोह कर रहा अश्लील वीडियो बेचने का काम 

    बताया गया कि यह एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहा था, जो नाबालिग बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचकर कमाई कर रहा था। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी हासिल की जा रही है।

    गिरोह के आरोपितों ने टेलीग्राम पर एक विशेष चैनल बना रखा था, जिस पर वीडियो की बिक्री की जाती थी। जांच एजेंसी के अधिकारी दोनों को गिरफ्तार करने के बाद यह पता लगाने में जुटे हैं कि वीडियो बेचने व वायरल करने वाले इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।

    इस मामले में नगर थानेदार रतन कुमार सिंह ने बताया कि सीआईडी की टीम डीएसपी खलखो के नेतृत्व में शुक्रवार-शनवार की मध्यरात्रि गिरिडीह पहुंची थी और कोलडीहा से मुख्य आरोपित समेत उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर रात में रांची ले गई। वहां पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    गलत पासवर्ड से लॉक हो गया आईफोन

    अश्लील वीडियो बेचने के मामले में गिरफ्तार मुख्य सरगना कोलडीहा निवासी मो. बहाब के पास से बरामद आईफोन को जब टीम ने खोलने को कहा तो बहाब ने गलत पासवर्ड बताया, जिससे आईफोन पहले एक घंटे के लिए लॉक हो गया।

    यह भी पढ़ें- गिरिडीह के युवक की सूरत में हत्या: मां ने बहू पर लगाया साजिश का गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    एक घंटा इंतजार करने के बाद पुनः उससे पासवर्ड बताने को कहा गया तो उसने फिर गलत पासवर्ड बता दिया, जिसके बाद आईफोन 24 घंटे के लिए लॉक हो गया। इससे टीम के सामने परेशानी उत्पन्न हो गई।

    बताया गया कि बहाब अपने सहयोगी हसन का एंड्रॉयड मोबाइल भी उपयोग करता था। वह उससे डेटा अपने मोबाइल में ट्रांसफर करता था और हसन को इसके एवज में मोटी रकम दी जाती थी।