विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह: बेटे के साथ मंदिर पूजा करने जा रही महिला बाइक से गिरी, इलाज के दौरान मौत

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:12 PM (IST)

गिरिडीह में मंगलवार सुबह सोनापहरी मंदिर जा रही एक 45 वर्षीय महिला की बाइक से गिरने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

इलाज के दौरान मौत

इलाज के दौरान मौत

HighLights

  1. गिरिडीह में मंदिर जाते समय महिला बाइक से गिरी।

  2. हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हुई।

  3. परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।

संवाद सहयोगी, गिरिडीह। सोनापहरी मंदिर पूजा करने जा रही डुमरी थाना अंतर्गत बरवाडीह गांव निवासी वासुदेव मिस्त्री की करीब 45 वर्षीय पत्नी सुकरी देवी की मौत मंगलवार सुबह को बाइक से गिरने से हो गई।

इस बारे में मृतका के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि वह मां को हंटर बाइक में बैठा कर सोनापहरी मंदिर पूजा करने ले जा रहा था, रास्ते में लक्ष्मणटुंडा के पास मां बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित किया 

उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर चिकित्सक की ओर से सुकरी देवी को मृत घोषित किए जाने के बाद स्वजन पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को लेकर घर चले गए।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में खोरीमहुआ-धनवार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक बच्चे की मौत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।