Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरे घर पर हुई थी नीतीश और पासवान की बैठक...', ललन सिंह के सामने BJP सांसद ने याद दिलाईं बीती बातें

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 05:16 PM (GMT+05:30)

    भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बोलते हुए जदयू पर अपने अहसान गिनाए। साथ ही आईएनडीआईए गठबंधन शामिल कांग्रे ...और पढ़ें

    लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव के दौरान बोलते हुए सांसद निशिकांत दुबे(बाएं), नीतीश कुमार(दाएं)
    लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव के दौरान बोलते हुए सांसद निशिकांत दुबे(बाएं), नीतीश कुमार(दाएं)

    HighLights

    1. भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल नेताओं को घेरा।
    2. निशिकांत ने लोकसभा में बोलते हुए जदयू पर गिनाए अहसान, राजद दिखाया आइना।

     जागरण डिजिटल डेस्क, गोड्डा/दिल्‍ली: लोकसभा में मंगलवार को अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लेकर बहस जारी है। इस दौरान, झारखंड के गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे आईएनडीआईए गठबंधन पर निशाना साधा और इस गठबंधन में शामिल लोगों पर चुन-चुनकर वार किया। निशिकांत ने लोकसभा में बोलते हुए जदयू पर अपने अहसान गिनाए और राजद को आइना दिखाया।

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपने भाषण में कहा कि जदयू को खड़ा करने और उसे चंदा दिलाने में उनकी भूमिका सबसे अहम रही है।  उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को उनकी बात पर भरोसा न हो तो वह जदयू के मुखिया नीतीश कुमार से जाकर पूछ लीजिए।

    निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बोलते हुए साल 2005 के वाकया का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त रामविलास पासवान दो दर्जन से ज्यादा विधायकों संग जीतकर विधानसभा पहुंचे और उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने से साफ इनकार कर दिया था।

    रामविलास पासवान ने कहा था कि वे एक ही शर्त पर समर्थन देंगे कि अगर किसी मुस्लिम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाए। तब नीतीश और पासवान के बीच सुलह कराने के लिए उन्होंने दो मीटिंग करवाई थीं।

    आज तेजस्वी को बना दिया डिप्टी सीएम

    भाजपा नेता निशिकांत ने कहा कि दो में से एक मीटिंग तो एक पत्रकार के घर पर हुई थी, जिनका वह नाम नहीं लेंगे। दूसरी मीटिंग उनके ही घर पर हुई थी। उन्होंने कहा, जदयू नेताओं को याद होगा कि एक वक्त था, जब जदयू कांग्रेस और राजद के खिलाफ खड़ी था और आज वह भाजपा के खिलाफ लड़ रहा है और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम बना दिया है।

    खबरें और भी

    निशिकांत दुबे ने लालू प्रसाद यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि साल 1995 में कांग्रेस की सरकार ने राजद सुप्रीमो को जेल में डलवा दिया था तो फिर भाजपा का विरोध क्यों कर रहे हैं, आपको तो कांग्रेस का विरोध करना चाहिए।

    भाजपा नेता ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि ललन सिंह ही याचिकाकर्ता थे। ललन सिंह सदन में बैठे हैं। जरा बताइए- हमने तो उन्हें जेल नहीं भेजा। मैं जानना चाहता हूं कि यह कैसी विपक्षी एकता है।

    इस दौरान, उन्‍होंने साल 1974 में आई 'प्रेम नगर' फिल्म के गीत- 'ये कैसा सुर-मंदिर है, जिसमें संगीत नहीं, गीत लिखे दीवारों पे गाने की रीत नहीं...' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां सब एक दूसरे से लड़ रहे हैं, लेकिन नाम क्या रखा I.N.D.I.A।