गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, झाड़ियों में एक घंटे तक तड़पता रहा अर्जुन
गोड्डा के महागामा में दियाजोरी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अर्जुन रविदास की मौत हो गई। ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
HighLights
महागामा में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा।
बाइक सवार अर्जुन रविदास की मौके पर मौत।
घायल अवस्था में एक घंटे तक तड़पता रहा।
संवाद सहयोगी, महागामा (गोड्डा)। शुक्रवार की देर शाम महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 28 वर्षीय अर्जुन रविदास की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, महागामा वार्ड नंबर पांच हरिजन टोला निवासी चुनका रविदास का पुत्र अर्जुन रविदास अपनी बाइक से घर लौट रहा था।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
एक घंटे तक लहूलुहान अवस्था में तड़पता रहा
टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि हादसे के बाद करीब एक घंटे तक अर्जुन अंधेरे में लहूलुहान अवस्था में तड़पता रहा, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी।इसी बीच बलबड्डा थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी पीतांबर कुमार सिंह की नजर उस पर पड़ी।
उन्होंने मानवता दिखाते हुए घायल को उठाया और पुलिस को सूचना दी।पुलिस की मदद से अर्जुन को महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सीमा होरो ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था और वह बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।मृतक अपने पीछे तीन छोटी-छोटी बेटियां छोड़ गया है।
परिजनों ने बताया कि वह एक शादी समारोह से मेहरमा के प्रतापपुर से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।यह हादसा एक परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है।