Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा बना नशा का अड्डा, अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों का नेटवर्क सक्रिय; पुलिस के लिए चुनौती बना कारोबार

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 01:24 PM (IST)

    गोड्डा जिले में ब्राउन शुगर का अंतरराज्यीय नशा कारोबार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. गोड्डा में ब्राउन शुगर का नशा कारोबार बड़ी समस्या

    2. मालदा से व्हाट्सएप द्वारा अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क सक्रिय

    3. पुलिस ने 13 मामले दर्ज कर 20 से अधिक गिरफ्तार किए

    संवाद सहयोगी, गोड्डा। जिले में नशा का धंधा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। तमाम प्रयास के बाद भी यह नहीं थम रहा है। इस कारण अपराध भी बढ़ रहे हैं। यही नहीं ब्राउन शुगर ने पिछले सात आठ साल में नशा के कारोबार में गांजा, कफ सीरप से लेकर शराब की तस्करी को पीछे छोड़ दिया है। कई धंधेबाज तो जेल से छूटने के बाद भी दोबारा इस नेटवर्क से जुड़कर ब्राउन शुगर आदि बिक्री में संलिप्त देखा गया है।

    जानकारी के अनुसार जिले के नगर थाना सहित मुफस्सिल, मोतिया ओपी, पोड़ैयाहाट आदि थाना क्षेत्रों में नशा कारोबार का नेटवर्क काफी सक्रिय है। पुलिस की ओर से यहां नशा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन कार्रवाई के बाद जागरूकता अभियान के बाद भी अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक सप्लाई चेन को तोड़ा नहीं जा सका है।

    जानकारी के मुताबिक एक ग्राम में चार से पांच पुड़िया तैयार होता है जहां प्रति पुड़िया पांच सौ रुपया में बिकता है। बताया जाता है कि यहां बंगाल के सीमावर्ती जिला मालदा के कलिया चक, मुर्शीदाबाद से सबसे ज्यादा ब्राउन शुगर गोड्डा सहित संताल परगना में खप रहा है।

    सप्लाई चेन ऐसा है कि कई हैंडलर ऐसे हैं जो एक बार ढाई सौ ग्राम तक लेकर आ रहे हैं। दावा सप्लाई चेन भी ऐसा है कि मालदा से लेकर गोड्डा आने में कई जगह एक दूसरे पार्टी शामिल रहते हैं और सारा खेल व्हाटएप कालिंग व मैसेंजर से होता है ताकि पुलिस लोकेशन से भी पता नहीं लगा सके।

    खबरें और भी

    इस वर्ष अबतक 13 मामले दर्ज

    जिले में पुलिस ने नशा के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में अब तक इस साल 13 से मामले दर्ज हुए हैं। विभिन्न थाना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इसमें 20 से ज्यादा आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। ज्यादातर मामले ब्राउन शुगर के ही हैं। नगर थाना में सबसे ज्यादा मामले दर्ज है। इसके बाद भी यह धंधा कम होने का नाम नहीं ले रहा है जबकि पिछले वर्ष 16 मामले दर्ज हुए थे।

    शहर में इन जगहों पर नशा का अड्डा

    गोड्डा शहर के गोढ़ी,रौतारा चौक,गुलजारबाग, गंगटा, असनबनी, कंनभारा पुल के आसपास ब्राउन शुगर के धंधेबाज सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। बताया जाता है कि इन इलाकों में ही करीब तीस से अधिक धंधेबाज ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल हैं।

    अभिभावक नहीं हैं गंभीर

    ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से युवा पीढ़ी व छात्र जहां बर्बाद हो रहे हैं वही दूसरी ओर अभिभावक अपने बच्चों के प्रति जागरूक नहीं है जो अपने बच्चों के गलत संगति व आदत को मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं। युवा जब पुलिस गिरफ्त में आते हैं तो थाना में पैरवी के लिए सबसे पहले आते है जिसके कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है।

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में चापड़बाजों का आतंक, देर रात घर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ हमला; दोनों हाथ जख्मी कर पर्स लूटा

    यह भी पढ़ें- जपला स्टेशन रोड के दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां दुर्गा, लक्ष्मी और गणेश जी के मुकुट समेत ₹4 लाख के गहने साफ

    पुलिस सप्लाई चैन को तोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है व कार्रवाई भी हो रही है नशा के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। यहां अभिभावक को भी जागरूक होना होगा पुलिस की कार्रावाई जारी है। कई धंधेबाज की हाल के दिनों में गिरफ्तारी हुई है।

    -

    आकाश भारद्वाज, एसडीपीओ, गोड्डा