गोड्डा में सरेशाम आभूषण दुकान में 8 लाख की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश
Godda News: बुधवार शाम तीन नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने फायरिंग कर एक आभूषण दुकान से करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। ...और पढ़ें

गोड्डा के बंगाल ज्वेलर्स में लूट की सूचना के बाद जुट लोग और पुलिस। (फोटो जागरण)
HighLights
गोड्डा में आभूषण दुकान से 8 लाख की लूट।
तीन नकाबपोश लुटेरों ने फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया।
सांसद निशिकांत दुबे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा में बुधवार को सरेशाम आभूषण दुकान में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है । बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने फायरिंग कर आभूषण कारोबारी बासु राय के ज्वेलरी प्रतिष्ठान में धावा बोला और नकदी सहित करीब आठ लाख रूपये की लूट की है।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे अपाची बाइक पर बीच बाजार होते हुए गोड्डा-महागामा मेन रोड में फायरिंग करते हुए भाग निकले। शहर के बीचोबीच हुई इस लूटकांड के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई । करीब आधे घंटे तक लोग पुलिस का इंतजार करते रहे। इस दौरान सड़क पर दोनो ओर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला और लुटेरों की तलाश में पुलिस की गश्ती आसपास के क्षेत्रों की ओर निकल पड़ी।
वहीं, डीएसपी मुख्यालय जे पी एन चौधरी घटनास्थल पर जाकर भुक्तभोगी आभूषण कारोबारी बासु राय से घटना की पूरी जानकारी ली । बंगाल ज्वेलर्स नामक उक्त दुकान में एक खोखा भी बरामद किया गया है। लुटेरों ने बासु राय को पिस्टल की बट से प्रहार किया और काउंटर में रखे कैश सहित आभूषण लूट लिया।
जिस समय लूटपाट की घटना हुई उस समय दुकान में महिला ग्राहक भी मौजूद थी। महिला ग्राहक को दुकानदार बासु राय ने आभूषण दिखा ही रहे थे तभी तभी तीन की संख्या में पिस्टल लिए अपराधी लुटपाट करने दाखिल हुए । लुटेरों ने तेजी से आभुषणों को छीन लिया ।
वहीं दुकान के ड्रावर में पड़े नकदी पर भी लुटेरों ने हाथ फेर लिया । दुकानदार बासु ने बताया उसके द्वारा लूट की घटना का विरोध करने पर जान मारने की धमकी दिया। लुटेरों ने आभूषण दुकानदार बासु के सिर पर भी पिस्टल की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। जिसके बाद वह सहम गया तथा लुटेरों का विरोध नहीं कर सका।
खबरें और भी
बताया कि लुटेरों ने दुकान के अंदर भी गोली चलाई है तथा बाहर दो तीन राउंड गोली हवा में चलाते हुए तेजी से मस्जिद चौंक की ओर निकल गया । उसने बताया कि पहुंचे सभी लुटेरे बाइक पर सवार होकर लुटपाट करने आए थे । घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । जिसको पुलिस बाद में देखेगी । मौजूद लोगो ने बताया कि घटना तब हुई है जब बाजार में काफी भीड़ भाड़ थी। ऐसे में लुटेरो ने दुस्साहस का परिचय देते हुए लुट की घटना को अंजाम दिया है ।
सांसद ने की वारदात की निंदा
गोड्डा बाजार में लूट की घटना के बाद सांसद डा निशिकांत दूबे ने घटना को लेकर कड़ी निंदा की और कहा कि बीते 25 वर्षों के दौरान यह पहली घटना है जब बीच बाजार में सरेशाम फायरिंग कर अपराधी लुटपाट कर चलते बने।
उन्होंने इसे राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था बताते हुए अपराधियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है । घटना की सूचना मिलने के बाद सांसद डा दूबे ने दूरभाष से प्रभावित लोगों से बातचीत की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली।