Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा में सड़क हादसे में युवक की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी, स्कॉर्पियों की टक्कर में 2 टुकड़ों में बटी बाइक

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM (IST)

    गोड्डा के कुरमन में NH 133 फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 28 वर्षीय राजन मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    गोड्डा में सड़क हादसा। (जागरण)

    गोड्डा में सड़क हादसा। (जागरण)

    HighLights

    1. गोड्डा में NH 133 पर स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर में युवक की मौत।

    2. मृतक राजन मंडल, ग्राम प्रधान हरिमोहन मंडल के पुत्र थे।

    3. आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया, स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त किया।

    जागरण संवाददाता, गोड्डा। सदर प्रखंड गोड्डा के कुरमन स्थित एनएच 133 फोरलेन हाईवे पर हादसे में 28 साल के युवक की मौत हो गई है।

    मृतक का नाम राजन मंडल है। उनके पिता हरिमोहन मंडल पुनसिया के ग्राम प्रधान हैं। घटना शनिवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार गोड्डा की ओर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो जेएच 17 एबी 5435 पर तीन चार लोग सवार थे, तेज रफ्तार से गोड्डा एनएच से होते हुए हंसडीहा की ओर जा रहे थे।

    वहीं, युवक राजन अपनी पल्सर बाइक से निकला था। इसी बीच कुरमन स्थित एनएच 133 फोरलेन पर स्पीड का कहर बरपा। स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक राजन की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजन फोरलेन हाईवे के किनारे अपने नए घर से निकलकर पुनसिया स्थित पैतृक घर जा रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया।

    gooda road accident

    युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक दो टुकड़े हो गए। वहीं स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे में युवक के पेट पर स्कॉर्पियो का पहिया चढ़ गया। युवक का शव स्कॉर्पियो में फंसकर तकरीबन 50 फीट दूर तक घसीटता रहा। तब जाकर लोगों ने वाहन को रोकवाया।

    gooda road accident

    हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने स्कॉर्पियो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद जुटी ग्रामीण महिलाओं ने स्कॉर्पियो के शीशा व अन्य सामानों से तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार तीन-चार लोग किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाए। उन्हें भी चोट लगी है।

    आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे को जाम

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच फोरलेन हाईवे को कुरमन गांव के पास जाम कर दिया। सड़क पर लाश को रखकर लोगों ने एनएच प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    इसके बाद नगर थाना प्रभारी दिनेश महली दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया।

    इस दौरान पांडूबथान पंचायत के मुखिया संजय सिंह आदि ने ग्रामीणों को शांत कराया। जाम हटाकर शव को एनएचएआई की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

    इसी साल हुई थी राजन की शादी, सुनी हुई मांग

    हादसे में मारे गए युवक राजन की शादी इसी साल हुई थी। एकाएक हुए हादसे से राजन की पत्नी की मांग सूनी हो गई। पूरा परिवार एनएच 133 पर दहाड़ मारकर रो रहा था।

    gooda road accident

    पिता हरिमोहन मंडल सहित पूरा परिवार सदमे में हैं। बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान सुमन कुमार सहित अन्य लोगों को पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया लेकिन घटना इतनी भयावह थी कि हर किसी का दिल पसीज रहा था।

    खबरें और भी

    इस साल फोरलेन हाईवे पर 22 लोगों ने गंवाई जान

    गोड्डा-महागामा एनएच 133 फोरलेन हाईवे पर इस साल कई हादसे हुए हैं जिसमें 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अभी हाल ही में कुरमन गांव के दो युवक की मौत पथरगामा के महुआसोल के बाद फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। दोनों युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने पथरगामा जा रहे थे।

    शहनाई के बजाय घर में मातम छा गया। इस मार्ग पर दो कारणों से हादसे बढ़ रहे हैं। एक कारण रान्ग साईड में चलना तो दूसरा ओवरटेक और रफ्तार है। रॉन्ग साईड में चलने के कारण विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों की चपेट में आने से अधिक हादसे हुए हैं।

    वहीं, ओवरटेक और स्पीड भी सड़क दुर्घटना का कारण रही है। एनएच पर वाहनों की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से अधिक होती है। ऐसे में हादसे का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

    यह भी पढ़ें- पलामू में तेज रफ्तार कार घर में घुसी, आंगन में सो रहे ग्रामीण की मौत; डॉक्टर घायल