गोड्डा में पुलिस पेट्रोलिंग होगी और मजबूत: बेड़े में शामिल हुए 20 नए डायल 112 वाहन, SP ने दिखाई हरी झंडी
गोड्डा पुलिस को डायल 112 सेवा के लिए 20 नए वाहन मिले हैं, जिससे सड़कों पर पुलिस की रफ्तार बढ़ेगी और शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया मिलेगी। ...और पढ़ें
-1785492074826_m.webp)
नए डायल 112 वाहन के साथ पुलिस लाईन में सएपी, सहित पुलिस पदाधिकारी। फोटो- जागरण
HighLights
गोड्डा पुलिस को 20 नए डायल 112 वाहन मिले।
एसपी मुकेश कुमार ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
बेहतर पुलिसिंग और त्वरित प्रतिक्रिया में मदद मिलेगी।
जागरण संवाददाता, गोड्डा। जिले में गोड्डा पुलिस केा मिले डायल 112 वाहन की रफ्तार सड़को पर और बढे़गी । ऐसा इसलिए कि इस बार और गोड्डा पुलिस को डायल 112 का कुल 20 वाहन और भी आवंटित कर दिया गया है।
इन वाहनों को बुधवार की देर शाम गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के द्वारा धर्मोडीह स्थित पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। देर शाम ही सभी वाहन जिले के विभिन्न थानों मे भेजे जा चुका है। जिनका प्रयाेग वहां बेहतर पुलिसिंग व पेट्रोलिंग आदि कार्यो में किया जाएगा।
वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में बेहतर तरीके से पुलिसिंग आदि कार्यो को लेकर और भी 20 वाहनों की खेप मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के ओर से दी गई है।
इससे लोगों को उनके शिकायतो के निबटारे को लेकर और भी बेहतर तरीके से रिस्पांस मिलेगा। बताया कि डायल 112 में शिकायत करने पर डायल 112 वाहन तेजी से रिस्पांस ले रही है। ऐसे में और भी वाहन उपलब्ध होने पर बेहतर तरीके से पुलिसिंग कार्य संचालित होगा।
बताया कि जिले में नए डायल 112 वाहनों की संख्या बढ़कर अब तकरीबन 40 हो गई है। थाने में पुराने सभी वाहन जर्जर हो चुके थे व किसी काम के नहीं रह गए थे।
अब नए वाहन के मिल जाने से पुलिस के द्वारा गश्ती सहित पुलिसिया कारवाई की जा रही है। इस दौरान महागामा एसडीपीओ वरूण रजक, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली सहित सभी थानो के थानेदार शामिल थे।
यह भी पढ़ें- जयराम महतो का जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को खुला समर्थन, सियालजोरी मामले पर भी बोले
यह भी पढ़ें- झारखंड में पुलिस बल की लगातार कमी: 31 जुलाई तक 35 अधिकारी सेवानिवृत्त, गश्त पर असर