Jharkhand SIR: गोड्डा में वोटर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी, 20 प्रतिशत मतदाताओं के नाम कटने का खतरा
गोड्डा जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) से पहले वोटर मैपिंग का काम पूरा हो गया है। इसमें लगभग 20% मतदाताओं के नाम कटने की आशंका है, जिन्हें दस्ता ...और पढ़ें

गोड्डा में 20 प्रतिशत नाम कटने का खतरा। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोड्डा। Jharkhand SIR (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) से पहले निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें में जिले के तीन विस क्षेत्रों में औसतन 20 प्रतिशत मतदाताओं के नाम कटने का अंदेशा है।
एसआइआर के पूर्व वोटर मैपिंग का काम पूरा कर सभी बूथों पर बीते 23 मई को मतदाता सूची के प्रारूप को प्रकाशित कर दिया गया है। जिले के तीन विस क्षेत्र क्रमशः गोड्डा, महागामा और पोड़ैयाहाट में औसतन 20 प्रतिशत मतदाताओं को अनमैप्ड किया गया है।
जिन मतदाताओं के नाम नहीं हैं, इन्हें दस्तावेज दिखाकर वोटर लिस्ट में शामिल करने का प्राविधान है। इसके लिए सभी बूथों पर बीएलओ को दो सप्ताह का समय दिया गया है।
इस दौरान संंबंधित वोटरों को यह दस्तावेज देना होगा कि उन्होंने या उनके परिवार के सदस्याें के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज था। इसके लिए संबंधित वोटरों को आवासीय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने का अधिकार दिया गया है।
30 जून से घर-घर आएंगे बीएलओ
पूरे राज्य में SIR आगामी 30 जून से शुरू होगा। इसके बाद बीएलओ घर घर जाकर वोटरों का सत्यापन करेंगे। एसआइआर के पूर्व गोड्डा जिले में अब तक 78 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग हुई है।
खबरें और भी
बीते शनिवार को जिले के 1178 बूथों में एक साथ मैप्ड वोटर लिस्ट प्रकाशित किया गया। अब बीएलओ को अगले दो सप्ताह तक दावा आपत्ति स्वीकार करने का समय दिया गया है। इस दौरान अनमैप्ड वोटर अपना दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे।
वर्तमान में जारी वोटर मैपिंग में सर्वाधिक संख्या महागामा विस की है। यहां 82.72 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग हो चुकी है । वहीं गोड्डा विस में 80.44 प्रतिशत तथा पोडै़याहाट विस में 77.06 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग हुई है।
बता दें कि मतदाता सूची में नाम दर्ज वोटरों का वर्ष 2003 की सूची से मिलान कर मैपिंग का आंकड़ा तैयार किया गया है। वैसे वोटर उनके माता पिता अथवा अभिभावक का नाम इस सूची में नहीं हैं, उनको अनमैप्ड कर दिया गया है। वोटर मैपिंग के बाद बूथों में मतदाता सूची चिपकाने पर जिन लोगों के नाम कटे हैं, उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।
जिले के तीन विस क्षेत्रों में वाेटर मैपिंग की स्थिति
एसआइआर के तहत वोटर मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। बीते 23 मई को जिले के सभी 1178 बूथों पर मैप्ड वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दिया गया है। अब दावा आपत्ति के लिए दो सप्ताह का समय बीएलओ को दिया गया है। इस दौरान अनमैप्ड वाेटर वांछित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम वोटर लिस्ट में चढ़वा सकते हैं। आगामी 30 जून से घर घर जाकर वोटरों का सत्यापन किया जाएगा। - कंचन कुमार भुदोलिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोड्डा।