यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शराब के नशे में टुन्न होकर पत्नी को लगी घर से भाग जाने की लत, परेशान होकर पति ने की ऐसी पिटाई कि भगवान को हुई प्यारी
रामानंद महतो को पहली पत्नी से कोई बच्चा नहीं हुआ तो उसने अपनी ही साली से दूसरी शादी कर ली। फिर सबकुछ ठीक चल रहा था कि उसकी दूसरी पत्नी को शराब की ल ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। मेहरमा चौक के नजदीक उरांव टोला में रामानंद महतो ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी संचारिया देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति फरार हो गया। बुधवार की सुबह पुलिस इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार गौंड, सहायक पुलिस और निरीक्षक खालिद अहमद खान आदि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
साली बनी पत्नी को लगी शराब की लत
थाना प्रभारी ने बताया कि रामानंद महतो ने वर्षों पूर्व गांव में ही अंतरजातीय विवाह किया था। पहली पत्नी से कोई संतान नहीं होने के कारण अपनी साली संचारिया से विवाह रचा लिया था।
शादी के कुछ वर्षों तक सब ठीक ठाक रहा। दूसरी पत्नी संचरिया से एक पुत्र और एक पुत्री हुई। पुत्र कक्षा दशम में पढ़ता है। संचारिया को कुछ दिनों से शराब की लत लग गई थी।
अक्सर वह शराब के नशे में रहती थी। घर से दो-चार दिन के लिए फरार भी हो जाती थी। इससे घर में कलह होते रहता था।
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे 15 नवंबर को झारखंड, खूंटी में करेंगे विशाल जनसभा; तैयारियों में जुटी भाजपा
पत्नी को पिलाया आधा किग्रा मिर्च का घोल
रामानंद महतो हाइवा ड्राइवर हैं। वह जब कभी घर आता था, तो दूसरी पत्नी को घर में नहीं पाकर आग बबूला हो जाता था। उसके वापस आने पर घर में कलह शुरू हो जाता थी। पड़ोसियों ने बताया कि एक बार सब्जी कुछ ज्यादा तीखा होने पर रामानंद ने किसी तरह भोजन तो कर लिया।
इसके बाद अपनी दूसरी पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसे करीब आधा किग्रा मिर्च घोल कर जबरन पिलाया था। इस कारण वह कई दिनों तक बीमार हो गई थी। शराब की लत के कारण अक्सर वह प्रताड़ित होते रहती थी। बावजूद उसमें सुधार नहीं था।
पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
बीते मंगलवार की रात्रि दोनों के बीच पुनः विवाद हुआ। रामानंद ने उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना के वक्त घर में उसकी पहली पत्नी और दोनों बच्चे भी थे। बताया जाता है कि किसी ने बीच बचाव नहीं किया और न ही, हो हल्ला ही किया।
खबरें और भी
घटनास्थल से थाना महज 500 गज की दूरी पर है। बुधवार की अलसुबह सुबह सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित रामानंद महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।