Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Godda News: ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 05:59 PM (IST)

    गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव ससुराल में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। किशोर पासी नामक युवक ने ...और पढ़ें

    ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव। फाइल फोटो
    ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ससुराल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला |
    2. परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया |
    3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा |

    जागरण संवाद सूत्र, महागामा (गोड्डा)। ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना महागामा थाना क्षेत्र की समरी पंचायत अंतर्गत हुंडरा गांव की है।

    मृतक 21 वर्षीय किशोर पासी बसंतराय थाना क्षेत्र के अमरपुर रनसी गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम बिजय पासी है। घटना को लेकर पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

    15 अप्रैल को किया था प्रेम विवाह

    बताया जाता है कि किशोर पासी ने महागामा थाना क्षेत्र के हुंडरा गांव निवासी भूषण राय की पुत्री जितनी कुमारी के साथ बीते 15 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद किशोर अपनी पत्नी को घर भी लेकर आया था।

    दोनों परिवारों के बीच अच्छे नहीं थे रिश्ते

    कुछ दिनों तक रहने के बाद वापस अपने माता-पिता के घर लौट आई थी, लेकिन प्रेम विवाह के कारण दोनों परिवारों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। इसको लेकर आपसी मनमुटाव बना हुआ था।

    पेड़ से लटका मिला शव

    शुक्रवार को किशोर पासी ससुराल पहुंचा था और रविवार की सुबह गांव से महज 500 मीटर दूर बेलडीहा-परसा मुख्य मार्ग के समीप महुआ पेड़ की डाली से प्लास्टिक रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ बरामद किया गया।

    खबरें और भी

    सुबह शौच के लिए गए लोगों ने पेड़ से लटके शव को देखकर हल्ला किया। यह खबर आग की तरह आसपास के गांवों में फैला गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।

    इधर घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता घटना स्थल पर पहुंचे और पुत्र को पेड़ से लटकता देख माता पिता की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

    ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

    इस दौरान मां दहाड़ मारकर रो रही थी और अपने बेटे की हत्या का आरोप लड़की पक्ष पर लगा रही थी और कह रही थी कि इन लोगों ने ही साजिश के तहत उनके बेटे को मारकर पेड़ से लटका दिया है।

    इस दौरान घटना स्थल पर ही दोनों पक्षों की तीखी नोकझोंक हुई। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया गया। शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय मुखिया मोहम्मद मिनहाज को दी।

    पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

    इसके बाद महागामा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। चर्चा यह भी है कि घटना की रात पति-पत्नी के बीच भी विवाद हुआ था।

    घटना के संबंध में महागामा थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत जांच कर मामले का पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- Mahadevsal Dham: सांसद ने श्रावणी मेले का किया उद्घाटन, खंडित शिवलिंग की होती है पूजा; जानें मंदिर का इतिहास

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: पुरानी जेल के जीर्णोद्धार में गड़बड़ी की शिकायत, हाई कोर्ट ने मांगा दस्तावेज