Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे ने प्रियंका की रैली को बताया फ्लॉप शो, रॉबर्ट वाड्रा के लिए कही ऐसी बात

    Updated: Thu, 23 May 2024 04:22 PM (GMT+05:30)

    गोड्डा लोकसभा के निवर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे ने गोड्डा में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा पर कहा कि जिसके पति पर भ्रष्टाचार के ...और पढ़ें

    निशिकांत दुबे ने प्रियंका गांधी की रैली की बताया फ्लॉप शो। (फाइल फोटो)
    निशिकांत दुबे ने प्रियंका गांधी की रैली की बताया फ्लॉप शो। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रियंका गांधी की चुनावी सभा फ्लॉप रही : निशिकांत
    2. 27 मई को योगी आदित्यनाथ का गोड्डा में होगा कार्यक्रम

    संवाद सूत्र, महगामा (गोड्डा)। महागामा में रोड शो कार्यक्रम के पूर्व ऊर्जानगर हेलीपैड पर गोड्डा लोकसभा के निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे ने गोड्डा में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा को लेकर तीखी आलोचना की।

    दुबे ने कहा, जिसके पति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे, उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा यहां प्रचार करने आई हैं। दुबे ने कहा कि प्रियंका गांधी की चुनावी सभा फ्लॉप रही। इस बार गोड्डा लोकसभा में भाजपा रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

    दुबे ने कहा कि आगामी 27 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गोड्डा में होगा, जिसकी तैयारी की जा रही है।

    दुबे ने दावा किया कि 2026 तक हर हाल में गोड्डा से महागामा को रेल से जोड़ा जाएगा और 2026 में रेल से महागामा आऊंगा। निशिकांत दुबे ने कहा 2027 में रेल से पीरपैंती जाना है और 2029 में सभी को बटेश्वर, नवगछिया ले जाना है।

    दुबे ने आगे कहा कि अदाणी ने घोषणा की है कि यहां 1600 मेगावाट का अतिरिक्त पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा, साथ ही सीमेंट कारखाना भी स्थापित होगा। यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। आने वाले समय में गोड्डा लोकसभा एक औद्योगिक क्षेत्र होगा। फोरलेन का कार्य तेजी से चल रहा है। पीरपैंती मार्ग एनएच से जुड़ जाएगा। एकचारी भी एनएच में शामिल है।

    दुबे ने कहा गंगा नदी का पानी घर-घर लाना है साथ ही कझिया रिवर फ्रंट बनेगा। गेरुआ और चीर नदी में सीरीज बीयर बनाए जाएंगे ताकि किसानों को सिंचाई के साधन के लिए सोचना ना पड़े। यहां के एक लाख बुनकरों को रोजगार दिया जाएगा। पाइपलाइन से गैस लाने का कार्य चल रहा है।

    खबरें और भी

    दुबे ने आगे कहा कि महागामा में ईसीएल की ओर से 300 बेड अस्पताल बन रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज, पालिटेक्निक कॉलेज का निर्माण यहां हुआ है। दो मॉडल आईटीआई कॉलेज की भी बात चल रही है।

    यह भी पढ़ें: Tender Commission Scam : ED की रडार पर चंपई कैबिनेट के दो और मंत्री, करीबियों से टेंडर के बदले कमीशन वसूलने के आरोप

    पति को ढूंढने निकली महिला के साथ दोस्तों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस