Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेसबुक पर हुई दोस्ती... प्रेमी के बुलाने पर दो बच्चियों के साथ मुंबई पहुंच गई महिला, दरिंदे ने तीनों को बनाया हवस का शिकार

    By Ravi Kant Singh Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 11:10 AM (IST)

    महिला और उसकी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार हुआ है। दुष्कर्म आरोपित को ललमटिया थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज द ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. आरोपित मुर्शेद अंसारी ने तीनों को बनाया हवस का शिकार
    2. ललमटिया थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

    संवाद सहयोगी, ललमटिया (गोड्डा)। महिला और उसकी दाे नाबालिग पुत्रियों से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दुष्कर्म आरोपित को ललमटिया थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित बरहेट थाना क्षेत्र का मुर्शेद अंसारी है।

    ललमटिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ललमटिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीते तीन जुलाई 2023 को मुर्शेद अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि मुर्शेद अंसारी मुम्बई में नौकरी करता था। उसने फेसबुक पर महिला से दोस्ती की। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई।

    मां-बेटियों को एक ही कमरे में रखा

    इसके बाद महिला को सपने दिखाकर उसने उसे मुम्बई आने का न्योता दिया और इसके लिए टिकट आदि बनवाया। प्रेमी के बुलावे पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ लेकर उक्त महिला मुंबई चली गई। महिला की एक बेटी की उम्र 15 वर्ष है तो दूसरी बेटी 13 वर्ष की है।

    मुर्शेद अंसारी ने मां-बेटियों को एक ही कमरे में रखा। इसी क्रम में मुर्शेद अंसारी ने महिला और उसकी दोनों नाबालिग पुत्रियों के साथ बारी-बारी से यौन शोषण करने लगा। महिला को जब ग्लानि हुई तो उसने घरवालों को फोन से इसकी जानकारी दी। मौका देखकर तीनों वहां से भाग निकली।

    खबरें और भी

    कोर्ट में मामले की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई

    इधर महिला ने कोर्ट में मामले की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई। ललमटिया थाना में प्राथमिक की दर्ज होने के बाद पुलिस मुर्शेद अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि ललमटिया सिदो कान्हू चौक में मुर्शेद अंसारी आया हुआ है।

    वहां पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने मुर्शेद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें-

    'किस विभाग में कितने लोगों को मिली नई नौकरी? CM बताएं...', BJP ने रिकॉर्ड नौकरी और रोजगार देने के दावे को बता दिया झूठा

    Ayodhya Ram Mandir को लेकर क्या कहती है नीतीश की पार्टी? Lalan Singh ने साफ कर दिया अपना स्टैंड; आस्था को लेकर कह दी बड़ी बात