Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोलियों की गूंज से दहला गोड्डा, सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड के आरोपी पर फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 10:32 AM (IST)

    सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड के आरोपी श्याम झा को गोली मार दी गई है। घायल हालत में श्याम झा को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। उसका बड ...और पढ़ें

    महागामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत श्याम झा की सुरक्षा को तैनात पुलिस
    महागामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत श्याम झा की सुरक्षा को तैनात पुलिस

    HighLights

    1. सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड के आरोपी श्याम झा को मारी गई गोली
    2. बड़ा भाई भी है हत्या का आरोपित, इलाके में दहशत का माहौल

    संवाद सहयोगी, महागामा(गोड्डा)। महगामा थाना क्षेत्र के वनरचुआ गांव में बीते शनिवार की रात गोलियों की गूंज सुनाई दी। चर्चित सच्चिदानंद मिश्रा उर्फ सच्चो मिश्रा हत्याकांड के आरोपी वनरचुआ ग्राम निवासी स्व हरिकिशोर झा पुत्र श्यामा झा(उम्र करीब 18-20वर्ष) पर जानलेवा हमला हुआ।

    अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए जबड़े के नीचे गोली मारी, जो गर्दन के पीछे तक छेद कर दी गई। गंभीर रूप से घायल श्यामा झा को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर खालिद अंजुम व डॉक्टर की टीम के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

    मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, प्रभारी थानेदार राज गुप्ता सहित पुलिस बल पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं।

    दोनों भाई हत्या मामले के अभियुक्त, जमानत पर बाहर

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि न सिर्फ घायल श्याम झा ही नहीं, बल्कि उसका बड़ा भाई कन्हैया झा भी सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड का अभियुक्त है। दोनों भाई इस समय जमानत पर बाहर चल रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।एमजीआर एनटीपीसी रोड दियाजोरी से लेकर ,मोहानी , दिग्घी तक पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

    घटना की जानकारी देते एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद।

    क्या है पूरा मामला

    गौरतलब हो कि बीते 24 जुलाई 2023 को महागामा थाना क्षेत्र के वनरचुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर सच्चिदानंद मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी निवेदिता मिश्रा के बयान पर हरकिशोर झा उर्फ मुन्ना झा समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

    खबरें और भी

    तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी थी कि डबिया व धारदार हथियार से हमला कर सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    श्यामा झा पर साजिशन हमला, परिवार का आरोप

    घायल श्याम झा के भाई कन्हैया झा ने कहा कि यह पूरी तरह से साजिशन हमला है। हमलोग मंडली में बैठे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्चित झा, सोनू यादव, चंदन यादव ने उनके भाई श्यामा को बुलाकर पहले हमला किया और फिर सोनू यादव ने पकड़कर जबड़े के नीचे गोली मारी।

    कन्हैया झा ने बताया कि चर्चित झा का घर लकड़मारा का हैं। हमलावरों के हाथ में डंडा, खंती और डबिया जैसे घातक हथियार भी थे। भागते-भागते हमलावर एक और गोली चला रहे थे पर फायर नही हो सका, लेकिन हम और हमारे साथ अरुण यादव, सुधीर मंडल रहते पहुंच गए।

    पुलिस की सक्रियता तेज, हर एंगल से जांच शुरू

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड की पुरानी रंजिश को भी इस गोलीकांड से जोड़कर देख रही है। कई बिंदुओं पर छानबीन हो रही है और गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    इलाके में पसरा सन्नाटा, पुलिस की निगरानी

    घटना के बाद से पूरा वनरचुआ गांव एमजीआर एनटीपीसी रोड तक भय का माहौल है। ग्रामीण घरों में दुबक गए हैं। पुलिस ने संदिग्ध इलाकों में सघन छापामारी शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें

    Jamshedpur News: ब्रेक बाइंडिंग से टाटानगर-खड़गपुर मेमू में उठने लगा धुंआ, सहमे यात्री; मची अफरातफरी

    गलत पॉलिसी नंबर होने पर भी बीमा कंपनी को क्यों देना पड़ा पैसा? हाईकोर्ट के आदेश से सबकुछ हो गया क्लियर